फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Suspicious transaction of Rs 1.04 crore in HDFC Bank Shivalik Nagar

Haridwar News: एचडीएफसी बैंक शिवालिक नगर में 1.04 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन

Sun, 07 Dec 2025 04:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
Suspicious transaction of Rs 1.04 crore in HDFC Bank Shivalik Nagar
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक की शिवालिक नगर शाखा में एक करोड़ चार लाख से अधिक का संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ ग्राहकों के खातों से हुए संदिग्ध व धोखाधड़ी जैसे लेनदेन में शाखा के ही एक कर्मचारी की भूमिका शक के दायरे में है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बैंक शाखा प्रबंधक नवल जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कई ग्राहकों ने अपने खातों से बड़े वित्तीय लेनदेन को धोखाधड़ी करार देते हुए बैंक को शिकायतें भेजी थीं। आरोप लगाया गया कि इन लेनदेन में शाखा के कर्मचारी अरुण कुमार भोगपुर की संलिप्तता की आशंका है। ग्राहकों की शिकायतों के बाद किए गए आंतरिक सत्यापन में बैंक को कई गंभीर विसंगतियां मिलीं।
विज्ञापन

तहरीर में जानकारी दी कि कुंदन सिंह नेगी के खाते में 16 लाख, विपिन कुमार के 46 लाख 94 हजार 635, अंशुल शर्मा के 61 हजार 350, पूनम शर्मा के सात लाख 12 हजार 475, महेश कुमार टोलिया के 10 लाख, पूनम गुप्ता के 17 लाख, अनुज भटनागर के खाते में सात लाख का लेनदेन हुआ है। ग्राहकों का कहना है कि ये लेनदेन को अनाधिकृत और धोखाधड़ी है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed