{"_id":"57c9b5ba4f1c1b81042cc146","slug":"superstar-bangs-this-year-alisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी साल बनूंगी सुपर स्टार: अलीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी साल बनूंगी सुपर स्टार: अलीसा
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
alisha
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ससुराल में आकर कई बार हंगामा करने के बाद चर्चा में आई फिल्म अभिनेत्री अलीसा खान ने कहा कि ज्योतिष के हिसाब से उसके सारे सितारे फिट बैठ रहे हैं। वह इसी साल सुपर स्टार बनेगी, मां बनने की उसे खुशखबरी मिल ही चुकी है इस लिहाज से वर्ष 2016 उसके लिए शुभ हैं।
अलीसा खान शुक्रवार की शाम अपने पति लव कपूर के साथ अमर उजाला कार्यालय में आई। इस दौरान अलीसा ने अपने अभी तक के करियर और भावी योजनाओं पर चर्चा की। हरिद्वार और यहां के लोगों से प्रभावित अलीसा खान ने कहा कि अब उसका फोकस अपने करियर पर है। वह दक्षिण की दो तीन फिल्मों में काम कर रही है। उसकी एक फिल्म दक्षिण में चल भी रही है।
बिग बॉस शो में शामिल होकर वह परिपक्व अभिनेत्री के रूप में खुद को स्थापित करना चाहती है। अलीसा ने कहा कि यह साल उसके लिए काफी लक्की है। उसके मां बनने का शुभ संकेत चिकित्सकों ने उसे हाल ही में दिया है। अब वह सुपर हिट फिल्में देकर सुपर स्टार बनना चाहती है, उम्मीद है कि इसी साल उसका यह सपना भी पूरा हो सकेगा। इस बात का संकेत ज्योतिष के हिसाब से उसके सितारे भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
अलीसा ने कहा कि अब वह गाजियाबाद की ही तरह हरिद्वार का भी नाम रोशन करेगी। यहां की नेचर लोकेशन फिल्मों के हिसाब से काफी शानदार है। पूरे उत्तराखंड में ही फिल्मी उद्योग के विकास की काफी संभावनाएं हैं। वह स्थानीय युवाओं के लिए आइकन बनना चाहती हैं।
साथ ही मुंबई में फिल्मी करियर के लिए संघर्ष करने वाली किसी लड़की के साथ अगर कोई गलत व्यवहार की बात सामने आएगी तो वह सत्य के साथ खड़ी होकर संघर्ष करेगी। एक सवाल के जवाब में अलीसा ने कहा कि उसकी प्रवृत्ति झगड़ालु युवती की नहीं है वह चंचल जरूर है लेकिन हरिद्वार में झगड़ालु बहू की बनी अपनी इमेज को बदलकर समझदार बहु की बनाऊंगी।