{"_id":"5702b0c94f1c1b9456c8148f","slug":"suicide-by-train-merchant-slip","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी ने की ट्रेन से कटकर आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी ने की ट्रेन से कटकर आत्महत्या
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी के परिजन आहत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। शहर की प्रसिद्ध दुकान मोहन जी पूरी वाले के संस्थापक मोहन मोदी के सबसे बड़े बेटे अजय मोदी (65) ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उन्होंने बीमारी के चलते खुदकुशी करने की बात लिखी है। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायिक घराने के सदस्य के खुदकुशी की खबर दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर करीब दो बजे भगत सिंह चौक के पास हरिद्वार आ रही श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के आगे लेटकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट घटनास्थल पर पहुंचे। जेब से मिले दो पेज के सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पहचान अजय मोदी पुत्र मोहन लाल मोदी निवासी पुरुषोत्तम विहार कनखल के रुप में हुई। रेल चौकी प्रभारी ने सुसाइड नोट में लिखे मृतक के बेटे के मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायिक घराने के सदस्य के खुदकुशी करने की खबर आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में शहर के लोग मौके पर पहुंचे। इधर, रोते बिलखते परिवार के सदस्य भी पहुंच गए। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि सुसाइड नोट में अजय ने बीमारी से आजिज आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
-------------------
‘अपनी मां ख्याल रखना बेटा’
अपने बेटे के नाम लिखे सुसाइड नोट में अजय मोदी ने कहा कि वे अपनी मां की सेवा करे क्योंकि वो भी बीमार ही रहती है। मौत के बाद आंखें दान कर देने की बात भी लिखी है। रेल चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल के पास ही उनकी स्कूटी भी खड़ी मिली है। स्कूटी खड़ी कर ही वे सीधे रेलवे लाइन पर जाकर लेट गए थे, ऐसा एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है। बताया कि करीब एक वर्ष से बीमारी के चलते वे मानसिक तनाव में चल रहे थे।
विज्ञापन
------------------
जिसने देखा मुंह को आ गया कलेजा
हरिद्वार। दुर्घटनास्थल देखकर एक बारगी पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल, रेलवे लाइन पर लेटकर खुदकुशी कर लेने पर सिर का नामो निशान ही मिट गया था। ये दृश्य जिस किसी ने भी देखा उसका कलेजा मुंह को आ गया।
-----------------
परिवार की पृष्ठभूमि
हरिद्वार। हरकी पैड़ी के ठीक सामने मोहन जी पूरी वाले नाम से प्रतिष्ठान है। प्रतिष्ठान के स्वामी रहे स्वर्गीय मोहन मोदी के तीन बेटों में से सबसे बड़े अजय मोदी थे। दूसरे नंबर विजय मोदी और तीसरे नंबर के संजय मोदी हैं।
मृतक अजय मोदी का एक बेटा प्रियंक बिजनौर में सरकारी बैंक में कार्यरत है और बेटी की शादी हो चुकी है। मोहन जी पूरी वाले प्रतिष्ठान से अलग होने के बाद अजय मोदी ने कनखल में नगों का शोरूम खोला था पर कुछ समय बाद बंद कर दिया। लक्सर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप में उनकी हिस्सेदारी थी मौजूदा समय में हिस्सेदारी भी खत्म होने की बात चर्चा में है।