फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sugarcane weighing center closed, sugarcane drying in the fields

गन्ना तौल केंद्र बंद, खेतों में सूख रहा गन्ना

Tue, 01 Mar 2022 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane weighing center closed, sugarcane drying in the fields
धनपुरा में बंद पड़ा गन्ना तोल केंद्र । - फोटो : HARIDWAR
किसानों को समय पर गन्ना खरीद पर्चियां ही नहीं मिल रही हैं। यदि पर्ची मिल भी जाती है तो तौल केंद्र बंद पड़े होने से किसान गन्ना नहीं बेच पा रहे हैं। इससे किसानों का गन्ना खेतों में पड़ा सूख रहा है। काश्तकारों ने तुलाई शुरू करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

धनपुरा गांव में लक्सर शुगर मिल की ओर से गन्ना खरीद केंद्र खोला गया है। लेकिन केंद्र पर 25 फरवरी के बाद तुलाई ही शुरू नहीं हो सकी है। तौल केंद्र पर गन्ना बेचने वाले धनपुरा के किसान रोजाना गन्ना खरीद शुरू होने के इंतजार में पहुंच जाते हैं और तुलाई शुरू न होने से मायूस होकर लौट जाते हैं। गाड़ोवाली, कटारपुर, चांदपुर, बिशनपुर, पुरानी कुंडी, फेरूपुर, घिस्सूपुरा, पदार्था, शाहपुर, बादशाहपुर आदि में भी यही समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन केंद्र खोले जा रहे हैं। इससे किसानों को खेतों को खाली करके अगली फसल की बुआई करने का समय गुजरने की चिंता सता रही है। किसान सुशील कुमार, अनिल कुमार, सूरत सिंह, विपिन कुमार, राजेंद्र सिंह, देशराज सैनी आदि का कहना है कि पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से मिल लक्सर की ओर से गन्ने की पर्चियां नहीं आ रही हैं। जबकि हाथी खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। समय पर गन्ने की पर्चियां नहीं आने और सप्ताह में एक दिन गन्ना तौल केंद्रों पर गन्ने की खरीद होने और हाथियों की ओर से गन्ने की फसल को बर्बाद करने के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द गन्ने की तुलाई शुरू नहीं कराई गई तो वह धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों से बारिश के कारण गन्ना तौल केंद्रों की भूमि में जलभराव होने के कारण गन्ने का तौल नहीं हो सका है। जल्द ही गन्ने की तुलाई शुरू कराकर किसानों के गन्ने की खरीद शुरू कराई जाएगी।
- अजय खंडेलवाल, जीएम, लक्सर शुगर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed