फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sugarcane crop fell due to rain

Haridwar News: बारिश से गन्ने की फसल गिरी, खेतों में जलभराव से सब्जियां हो रही खराब

Sat, 29 Aug 2026 06:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane crop fell due to rain
- धनौरी क्षेत्र के किसानों ने सर्वे कराकर मुआवजा देने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनौरी। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई तेज बारिश के कारण क्षेत्र के अधिकांश खेतों में जलभराव हो गया। इससे गन्ने की खड़ी फसल गिर गई, जबकि कई खेतों में सब्जियों की फसल भी पानी में डूबकर खराब हो रही है। किसानों ने लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।

किसानों के अनुसार खेतों में पानी भरने से गन्ने का निचला हिस्सा डूब गया है। कई जगह फसल गिरने के साथ पानी में रहने के कारण सड़ने लगी है। किसानों को आशंका है कि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो नुकसान और बढ़ सकता है। क्षेत्रवासी राम सिंह ने बताया कि उनके खेत में गन्ने की अधिकांश फसल गिर गई है। साथ ही सब्जियों की फसल भी जलभराव की भेंट चढ़ गई। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सेवाराम भारती, राम सिंह सैनी, दिनेश कुमार, जॉनी और रोहिदास ने बताया कि उनके खेतों में भी गन्ने की फसल गिरने के साथ जलभराव के कारण फसल खराब हो रही है। किसानों ने प्रशासन से खेतों से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने और फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार का कहना है कि किसानों को गन्ने की फसल के बचाव के लिए खेतों से पानी को निकाल देना चाहिए। उन्होंने बताया कि गन्ने की फसल को बांध से भी उसे सुरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed