फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Students should work on useful models in the development of the state: Jain

राज्य के विकास में उपयोगी मॉडलों पर कार्य करें छात्र: जैन

Tue, 01 Mar 2022 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Students should work on useful models in the development of the state: Jain
कोर कॉलेज ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित मॉडल प्रदर्शित करते छात्र। - फोटो : HARIDWAR
कोर कॉलेज ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से तकनीकी उत्सव आयोजित किया। तकनीकी उत्सव में राज्य के विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने 70 मॉडल प्रदर्शित किए। कॉलेज के चेयरमैन जेसी जैन ने प्रतिभागियों से राज्य के विकास में उपयोगी परियोजनाओं पर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कोर कॉलेज निदेशक डॉ. बीएम सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व की जानकारी दी। सीबीआरआई रुड़की के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई पूरी करने साथ देश को आगे लेकर जाएं। ऐसी प्रदर्शनी भविष्य में मददगार साबित होंगी। यूनिवर्सिटी आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रुड़की के डीन एकेडमिक डॉ. रवि रस्तोगी और मैकेनिकल डिपार्टमेंट हेड डॉ. सिद्धार्थ जैन ने छात्रों के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संचालक बीडी पटेल ने किया। इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय रुड़की की कार्यकारी निदेशक चारु जैन ने सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान डॉ. डीवी गुप्ता, डॉ. मोहित गुप्ता, अनुराधा, डॉ. वीके सिंह, क्षितिज जैन, विशाल चौहान, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. वीरा लक्ष्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed