{"_id":"574c80404f1c1beb4d109446","slug":"students-boycott-the-supplementary-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने सप्लिमेंट्री परीक्षा का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने सप्लिमेंट्री परीक्षा का किया बहिष्कार
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 30 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के ऋषिकुल और गुरुकुल परिसर के छात्र-छात्राओं ने सप्लिमेंट्री परीक्षा को विवि परिसर देहरादून में कराए जाने का उसका बहिष्कार कर दिया है। बीएएमएस के छात्र-छात्राएं अपने-अपने परिसर में सप्लिमेंट्री परीक्षा कराए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार से उत्तराखंड आयुर्वेदिक विवि के परिसर ऋषिकुल, गुरुकुल और पतंजलि, उत्तराखंड, हिमालयन मेडिकल कालेजों के छात्र-छात्राओं की सप्लिमेंट्री की परीक्षा होनी थी। सप्लिमेंट्री की परीक्षा विवि में कराए जाने को लेकर आयुर्वेदिक के छात्र-छात्राएं तैयार नहीं थी। छात्र-छात्राएं अपने-अपने परिसरों में सप्लिमेंट्री की परीक्षा कराएं जानी मांग कर रहे थे। सोमवार को छात्र-छात्राएं उत्तराखंड आयुर्वेदिक विवि परिसर में पहुंचे। छात्र-छात्राओं ने विवि परिसर में परीक्षा कराए जाने का विरोध करते नारेबाजी की। छात्रों का कहा है कि अब से पहले सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं कालेजों में होती आई है। विवि परिसर देहरादून जाकर छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। परीक्षा के बीच में अवकाश भी नहीं रखा गया है।
विज्ञापन