फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Students arrived at the DM office Trvritti

छात्रवृत्ति के लिए डीएम कार्यालय पर पहुंचे छात्र

Wed, 11 May 2016 12:18 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 11 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students arrived at the DM office Trvritti
छात्र पहुंचे डीएम कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। सत्र 2014-15 एवं 16 की छात्रवृत्ति न आने पर छात्रों को परीक्षा में बैठने से रोकने पर छात्र-छात्राएं डीएम कार्यालय पर पहुंचे। दलित समाज के छात्रों ने बताया कि छात्रवृत्ति न जारी होने से उन्हें परीक्षा में बैठने से रोका जा रहा है। डीएम ने कार्रवाई को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर को कलियर मोड़ पर स्थित आईपीएस रुड़की के छात्र-छात्राएं रोशनाबाद में डीएम से मिलने पहुंचे। कार्यालय के बाहर छात्रों ने बताया कि वह बीए और एलएलबी के छात्र है। उनकी फीस समाज कल्याण विभाग से आती है। जिस समय कालेज में उनका प्रवेश हुआ था तो कालेज प्रबंधन की ओर से उनसे कहा गया था कि उनकी कोई फीस जमा नहीं होगी, उनकी फीस समाज कल्याण विभाग से जारी होगी। लेकिन अब पिछले सत्र की और इस सत्र की छात्रवृत्ति समाज कल्याण विभाग से जारी नहीं होने पर उन्हें परीक्षा में शामिल होने से रोका जा रहा है। ऐसे में वह परेशान है । इसके अलावा कालेज में तीन हजार प्रति छात्र परीक्षा फीस अलग से जमा कराए जाने की मांग की जा रही है। छात्रों ने डीएम से मिलकर अपनी समस्या बतायी। डीएम हरवंस सिंह चुघ ने उनकी समस्या दूर करने को आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रविंद्र, रचना, रविंद्र, सिद्वार्थ, अरविंद, मुकेश, पूजा, अनिल, अंकित, रणजीता, प्रीति, संदीप, राजू, रविता, सोनम आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed