फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Strictly: New Year's celebration will be celebrated with restrictions

सख्ती: नव वर्ष के जश्न पर पाबंदी

Mon, 27 Dec 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Strictly: New Year's celebration will be celebrated with restrictions
कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट को लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने एहतियात के तौर पर नव वर्ष के जश्न पर पाबंदियां लगा दी हैं। नववर्ष के किसी भी कार्यक्रम में सौ से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। साथ ही समस्त आयोजनों पर भी रात 10 के बाद रोक रहेगी।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट को देखते हुए जिला प्रशासन ने नई गाइड लाइन जारी की है। इसमें धर्मनगरी में नए साल के जश्न पर विशेष ध्यान रखा गया है क्योंकि धर्मनगरी में बड़ी संख्या में बाहरी प्रदेशों से लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा अधिक रहता है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की ओर से आदेश जारी किए हैं कि जिन होटलों के कक्ष नए साल के लिए बुक कराए गए हैं। वहां शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अधिकतम सौ व्यक्तियों के साथ जश्न में शामिल होने की अनुमति रहेगी। इसमें भी होटल स्वामी को होटल के कमरों और परिसर को बार-बार सैनिटाइज करना होगा। इसमें लापरवाही मिलने पर होटल स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि जनपद में समस्त कार्यक्रम भी रात 10 बजे तक ही हो सकेंगे। इसके बाद किसी भी प्रकार के आयोजनों पर रोक रहेगी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को आदेशों का सख्ती के के साथ पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed