फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Strict action will be taken against 'reel' culture, gang activities, and muscle-flexing: SSP

रीलबाजी, गैंगबाजी और दबंगई पर होगी सख्त कार्रवाई : एसएसपी

Sat, 20 Jun 2026 06:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against 'reel' culture, gang activities, and muscle-flexing: SSP
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में मई माह की मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। कांवड़ यात्रा की तैयारियों के साथ ही बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेकर दबंगई दिखाने वाले, अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाने वालों और गैंग बनाकर उत्पात मचाने वालाें पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बेहतर कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को मैन ऑफ द मंथ का खिताब देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि 20 से 22 वर्ष आयु वर्ग के युवक गैंग बनाकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। ऐसे युवाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के साथ उन्हें सही दिशा देने का भी प्रयास किया जाए। उन्होंने अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर दहशत फैलाने वालों को भी चिह्नित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी ने कनखल, कलियर और नगर क्षेत्र में हुए बच्चा चोरी के तीनों चर्चित मामलों का खुलासा कर बच्चों की सकुशल बरामदगी करने वाली टीमों की सराहना की। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने को भी सराहा। सभी थाना प्रभारियों को डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण, ऑनलाइन शिकायतों को गंभीरता से लेने, महिला अपराधों में पीड़िताओं से सीधे संवाद स्थापित, लंबित जांचों का जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
एसएसपी ने बताया कि एसएसआई सतेंद्र भंडारी, एसआई ब्रह्मदत्त बिजल्वाण, नीरज रावत, हरीश अधिकारी, विश्वंभर दत्त, मुकेश कुमार, एएसआई सुबोध घिल्डियाल, प्रदीप चौहान के अलावा मुख्य आरक्षी संदीप कपूर, राकेश नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, सार्थक कुमार, सतीश बडोला एवं आरक्षी अनिल रावत, अमित गौड़, राजेश बिष्ट, कुलदीप डिमरी, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र, संजय पंवार, दीपक चौधरी, महिला आरक्षी राजरानी, अंजू, आनंदीश्वरी, सोनम नेगी और लीडिंग फायरमैन जयवीर सिंह को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed