फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Street vendors will get license from July 1

एक जुलाई से स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेंगे लाइसेंस

Wed, 29 Jun 2022 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Street vendors will get license from July 1
स्ट्रीट वेंडर्स (लघु व्यापारी) को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित किए जाने को लेकर बुधवार को कुंभ मेला नियंत्रण भवन के सभागार में नगरीय फेरी समिति की बैठक हुई। इसमें नौ बिंदुओं पर सहमति बनी। इनमें कनखल, ज्वालापुर, उत्तरी हरिद्वार, मध्य शहर के रेहड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को एक जुलाई से चलती-फिरती ठेली के लाइसेंस दिए जाएंगे। चित्रा सिनेमा के सामने से हटाए गए खोखा धारकों को भगत सिंह चौक से सेक्टर-2 बैरियर तक स्थापित किया जाएगा। नए वेंडिंग जोन चयनित करने के लिए उप समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

नगरीय फेरी समिति क्रियान्वयन के प्रभारी अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद की अध्यक्षता में स्ट्रीट वेंडर्स को वेंडिंग जोन में व्यवस्थित करने के सुझाव सुने गए। लघु व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने लघु व्यापारियों के पुनर्वास और वेंडिंग जोन विकसित किए जाने के मुद्दे उठाए। सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशन में रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित एवं स्थापित करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगरीय फेरी समिति की बैठक में नौ बिंदुओं पर सहमति बनी। पूर्व के पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स को चार सेक्टर में बांटा जाएगा। एक जुलाई से उनको चलती-फिरती ठेली के लाइसेंस दिए जाएंगे। नगर निगम से रेहड़ी व्यापारियों को परिचय पत्र दिए जाएंगे। प्रस्तावित वेंडिंग जोन में साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। बैठक में सीओ सिटी, एचआरडीए, नगर निगम, लोनिवि, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अलावा लघु व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन कर अधीक्षक सुनीता सक्सेना और सिटी मेंशन मैनेजर अंकित रमोला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2018 के सर्वे में चिह्नित लोगों को मिलेगा लाभ
हरिद्वार। नगर निगम क्षेत्र में हजारों की संख्या में लोग रेहड़ी पटरी लगाकर आजीविका चलाते हैं, लेकिन नगर निगम से उन्हीं स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ मिलेगा, जिनका सर्वे वर्ष 2018 में हुआ है। सर्वे में 2555 लोग चिह्नित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed