{"_id":"6af5b7457b5d52de40083db1","slug":"stop-online-shopping-establish-a-traders-commission-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-156566-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बंद की जाए ऑनलाइन शॉपिंग, बनाया जाए व्यापारी आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बंद की जाए ऑनलाइन शॉपिंग, बनाया जाए व्यापारी आयोग
Thu, 12 Nov 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
- राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में हुआ कुंभ पर मंथन
हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारी आयोग के गठन और ऑनलाइन शॉपिंग पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम में साधु-संतों और व्यापारियों ने आगामी कुंभ की तैयारियों पर भी चर्चा की। इस दौरान नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज गौतम ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी ने कहा कि सभी वर्गों की तरह व्यापारियों का भी अपना आयोग होना चाहिए। कुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं स्थायी होनी चाहिए। मुख्य अतिथि करौली शंकर महाराज ने व्यापारी आयोग की मांग को जायज बताते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल की कुंभ मंथन पहल की सराहना की। बाबा हठयोगी एवं भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत ऋषिश्वरानंद ने कुंभ को ऐतिहासिक आयोजन बताया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग पर रोक के बिना मध्यमवर्गीय व्यापारियों का भला संभव नहीं है। उन्होंने कुंभ की तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के प्रयासों की भी सराहना की। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी और कोर कमेटी का आभार जताते हुए कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस मौके पर योगी आशुतोष, सुधीश श्रोत्रिय, भारत तलूजा, अशोक गिरी, हरविंदर सिंह, पंकज सन्नी, गौरव पाल, अनिल तेश्वर, स्नेहलता चौहान, पिंकी त्यागी, सुमन, जसबीर बसेड़ा, पुष्पेंद्र गुप्ता, नरेंद्र चौहान, आशीष अग्रवाल, विनोद मिश्रा, मिलन सैनी, प्रमोद यादव, प्रवीण सक्सेना आदि मौजूद रहे।