फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sting hit by dengue in Haridwar

हरिद्वार में डेंगू ने मारा डंक

Fri, 19 Aug 2016 11:56 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 19 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। जिले में डेंगू मच्छर ने डंग मारना शुरू कर दिया है। भूपतवाला क्षेत्र की मुखिया गली में पहला मरीज मिला है। डेंगू पीड़ित युवक का रामकृष्ण मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी प्लेटलेट्स लगातार गिरती जा रही है। डेंगू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने खड़खड़ी में अभियान चलाया। इस दौरान कई जगह डेंगू का लार्वा मिला।

विज्ञापन

अगस्त  के महीने में ही शहर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि डेंगू से पीड़ित मरीज का मामला भूपतवाला कालोनी से मुखिया गली से आया है। वह रामकृष्ण मिशन अस्पताल कनखल में भर्ती है। जहां उसकी हालत में सुधार है। टीम शनिवार को युवक के घर जाकर लार्वा की जांच करेगी। वहीं खड़खड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपकनाथ गोस्वामी और सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट की शिकायत पर मलेरिया टीम ने कालोनी में लार्वा की जांच की। उन्हें एक धर्मशाला में कूलरों और एक सर्राफा की दुकान में लार्वा मिला। धर्मशाला, दुकानदार के साथ-साथ नगर निगम को नोटिस दिया। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से धर्मशाला में लार्वा मिला है, उससे लगने लगा है कि कूलर आदि में जमा पानी में लार्वा पनपने लगा है। इससे शहर में कभी भी डेंगू फैल सकता है। उन्होंने नगर निगम को नोटिस जारी करते हुए शहर में जागरूकता अभियान के साथ कीटनाशकों की छिड़काव के दिशा निर्देश जारी किए हैं। टीम में सहायक मलेरिया अधिकारी इंद्ररपाल सिंह, सीएम कंथवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed