फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Steps to administer a phone call

एक फोन से ठिठके प्रशासन के कदम

Sat, 25 Mar 2017 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 25 Mar 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

उच्च न्यायालय और एनजीटी के आदेशों का पालन कराने के लिए होटल, आश्रमों और धर्मशालाओं के खिलाफ सीलबंदी का प्रशासन का अभियान दूसरे ही दिन ठिठक गया। शनिवार को सयुंक्त टीम दूधाधारी चौक के पास एक होटल को सील करने गई तो एक प्रभावशाली व्यक्ति के फोन के बाद टीम को लौटना पड़ा। हालांकि फोन के बारे में साफ बताने के बजाय अधिकारी सोमवार को कार्रवाई की बात कह रहे हैं।    
 
प्रदूषण नियंत्रण के समुचित मानक पूरे नहीं करने पर होटल, धर्मशाला और आश्रम व अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार से सीलबंदी की कार्रवाई शुरू की थी। शुक्रवार को भूपतवाला में आश्रम शिव सदन और होटल तारा इन को सील किया गया था। शनिवार को दूसरे दिन नगर आयुक्त अशोक पांडेय की अगुवाई में टीम दूधाधारी चौक के पास स्थित होटल महाराजा डिलेक्स को सील करने पहुंची। तभी होटल प्रबंधक ने टीम के अधिकारियों को मानक पूरा होने का एक शपथ पत्र दिखाया। प्रबंधक ने दलील दी कि सेप्टिक टैंक एक प्राइवेट टैंकर से खाली कराते हैं। टीम ने जब रसीद दिखाने को कहा तो वह बगले झांकने लगा। इस पर अधिकारियों ने सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी होटल प्रबंधक ने अपने मोबाइल से किसी को फोन किया और स्वास्थ्य अधिकारी से उसकी बात कराने लगा। स्वास्थ्य अधिकारी ने फोन पर बात करने से मना कर दिया। चंद मिनट बाद टीम में शामिल एक अन्य अधिकारी के मोबाइल पर फोन आया। अधिकारी ने थोड़ी देर तक सर सर करते हुए सीलिंग में जुटे दूसरे अधिकारी से बात कराई। फोन सुनने के बाद टीम कार्रवाई किए बगैर आगे बढ़ गई।  
विज्ञापन

 
इसके बाद हिल व्यू होटल को भी सील करने पहुंचे, पर दबाव के चलते वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। प्रशासन की संयुक्त टीम को बैरंग लौटना पड़ा। मुख्य नगर आयुक्त अशोक पांडेय का कहना है कि जल संस्थान के अधिकारी होटलों के बारे में स्प्ष्ट जानकारी नहीं दे पाए। ऐसे में कार्रवाई रोकनी पड़ी। अभी जांच कराई जा रही है, सोमवार को कार्रवाई पूरी की जाएगी। हालांकि प्रभावशाली फोन के बारे में कोई भी जानकारी बताने से इनकार कर दिया और कहा कि मेरे पास तो किसी का फोन ही नहीं आया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

     
सीएम को धर्मशाला की चाबियां सौंपेगे प्रबंधक      
प्रशासन की कार्रवाई को लेकर क्षेत्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति की शनिवार शाम भूपतवाला में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन न्यायालय के आदेशों का पालन कराने के नाम पर दमनात्मक रवैया अपना रहा है। सारे मानक पूरे करने के बाद जिस तरह से उत्तरी हरिद्वार में शिव सदन आश्रम को सील किया गया है, वह गंभीर विषय है। तय हुआ कि सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की जाएगी। कार्रवाई नहीं रुकने पर धर्मशाला की चाबियां सीएम को सौंप दी जाएगी। बैठक में क्षेत्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महंत श्यामपुरी, महामंत्री गोपाल सिंघल, राकेश मिश्रा, महेश गौड, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed