फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   State President took stock of the arrangements

प्रदेश अध्यक्ष ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Thu, 14 Apr 2016 12:15 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 14 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
State President took stock of the arrangements
व्यवस्‍थाओं का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरिद्वार आगमन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने डीएम एवं एसएसपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी तैयारियों को लेकर संतुष्टि जताई, साथ ही एसएसपी को पूरी सतर्कता बरतने को कहा।

विज्ञापन

14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर हरिद्वार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ भाजपाई भी लगे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को देखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी पहुंचे। उन्होंने स्टेज पर बैठने और चढ़ने की व्यवस्थाओं को देखा। स्टेज के पास एक निश्चित सीमा के अंदर कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी बिना कार्ड के प्रवेश नहीं कर सकेंगे। अजय भट्ट ने स्वयं सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्टेज के आगे और पीछे की सुरक्षा व्यवस्था समुचित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, एसएसपी सेंथिल अबुदई, एसपी नवनीत भुल्लर, सीओ सदर राजीव मोहन साथ रहे। कहा कि चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इशारों में ही कह दिया कि प्रदेश में इस समय कुछ भी हो सकता है। प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार, शहर विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला मंत्री राजीव भट्ट आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

----------------
यह रहेगा शाह का कार्यक्रम
हरिद्वार। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली से बृहस्पतिवार की दोपहर को डेढ़ बजे हेलीकाप्टर से हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां पर 2.30 बजे तक पहुंचने के बाद त्रिशूल गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां से आराम करने के बाद कड़च्छ मोहल्ले में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के सद्भावना सम्मेलन में पहुंचेंगे। जहां स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका भाषण होगा। इसके बाद उनका जाने का समय शाम पांच बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सिर्फ गुलदस्ते ही दिए जाएंगे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गले में मालाएं नहीं डाली जाएगी। उन्हें सिर्फ गुलदस्ते ही भेंट किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि उनके गले में समस्या है।
--------------
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की सभी तैयारी कर ली है। अर्द्धकुंभ का स्नान और कार्यक्रम स्थल पर्याप्त दूरी है। इसमें एक दूसरे कार्यक्रम का कोई संबंध नहीं है। व्यवस्थाओं के लिए एक एडीएम और तीन मजिस्ट्रेट व  अतिरिक्त अधिकारी तैनात किए गए हैं। साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाए हुए हैं।
- हरबंस सिंह चुघ, जिलाधिकारी।
------------------
काले झंडे किसी को भी दिखाना मौलिक अधिकार: भट्ट
- अंबेडकर जयंती पर विरोध करना गलत
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी पार्टी या व्यक्ति का विरोध करना या विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाना उनका मौलिक अधिकार है। लेकिन महान व्यक्ति के जन्मदिवस पर विरोध जताना गलत  है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक समरसता का परिचय देने आ रहे हैं। दलितों की वोट बैंक पर सेंध लगाने नहीं, क्योंकि आज सभी समाज पढ़े लिखे है, कांग्रेस के झांसे में लोग नहीं आने वाले।

उन्होंने कहा कि वह भी विरोधी खेमे का विरोध करते हैं और काले झंडे भी दिखाते हैं। लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है। लेकिन जिस तरह के आरोप कांग्रेसी भाजपा के केंद्र नेतृत्व पर लगा रहे हैं वह दिशाहीन है। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश की सरकार नहीं गिराई, बल्कि भय और भ्रष्ट शासन को समाप्त करने में कांग्रेसी विधायकों ने भाजपा का साथ दिया। आज जिस तरह की नौटंकी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लोकतंत्र बचाओ रैली निकालकर कर रहे है, यह बेशर्मी है। उन्होंने कहा कि 18 से 28 मार्च तक बजट बिल पास नहीं हुआ। सभी कार्य ठप हो गए। बिना बिल पास किए कोई एक पैसा भी नहीं निकाल सकता। उन्होंने सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि मामला न्यायालय में चल रहा है। उन्हें जब भी मौका मिलेगा वह सरकार बना लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed