{"_id":"613121f58ebc3e7a1117d5fb","slug":"state-government-should-abolish-devasthanam-board-haridwar-news-drn3892502150","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘देवस्थानम बोर्ड खत्म करे प्रदेश सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘देवस्थानम बोर्ड खत्म करे प्रदेश सरकार’
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा भारत साधु समाज के संत ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवस्थानम बोर्ड को रद्द करने की मांग को लेकर युवा भारत साधु समाज से जुड़े संतों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संतों ने कहा कि तीर्थ स्थलों को सरकारी नियंत्रण से बाहर रखा जाना चाहिए।
बृहस्पतिवार को युवा भारत साधु समाज संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद गिरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत शिवानंद व राष्ट्रीय महामंत्री रविदेव के संयोजन में युवा साधु सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान संतों ने देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बोर्ड को रद्द नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संतों ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड किसी भी कीमत पर बरदाश्त नही किया जाएगा।
संतों ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह के अंदर देवस्थानम बोर्ड रद्द नहीं किए जाने पर धरना प्रदर्शन और अनशन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान स्वामी आनंद गिरि ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का गठन करके उत्तराखंड सरकार सनातन धर्म पर कुठाराघात कर रही है। देवस्थानम बोर्ड के माध्यम से सरकार हिंदुओं के सबसे बड़े तीर्थ बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री को सरकारी नियंत्रण में लाना चाहती है। इस दौरान महंत सुतीक्ष्ण मुनि, महंत सूरजदास, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत निर्मल दास, संत जगजीत सिंह, महंत सुमित दास, स्वामी आनंद स्वरूप दास, सागर स्वामी मौजूद रहे।