{"_id":"57fbdd5e4f1c1b620328e346","slug":"starting-from-the-clean-up-operation-kankhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई अभियान कनखल से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई अभियान कनखल से शुरू
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
सफाई अभियान
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने मंगलवार को कनखल से सफाई अभियान की शुरूआत कर दी। पहले दिन कनखल के अलग अलग वार्डों में सफाई कराते हुए फॉगिंग कराई गई। सात दिन में सभी 30 वार्डों की सफाई का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
त्यौहारों का सीजन शुरू होने के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं है। सफाई व्यवस्था की बदतर हालत तब है जबकि डेंगू व चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं और लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। नगर निगम में अधिकारियों की अदला बदली के बाद अब मेयर और अधिकारियों ने तालमेल बैठाते हुए दीपावली से पहले शहर को क्लीन बनाने का टारगेट तय किया है। इस सफाई अभियान को महादीपावली सफाई अभियान नाम दिया गया है। मंगलवार को कनखल से इस अभियान की शुरूआत कर दी गई। इस मौके पर मेयर मनोज गर्ग व नगर आयुक्त नरेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त नुपुर वर्मा, सहायक नगर अधिकारी रविंद्र कुमार दयाल, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहले दिन कई वार्डों में गंदगी व कूड़ा उठवाते हुए चूने का छिड़काव कराया गया। ट्रैक्टर के साथ लगी बड़ी मशीनों से फॉगिंग भी कराई गई।
----------
शिकायत पर होगी कार्रवाई
सफाई अभियान की शुरूआत पर ही कर्मचारियों को ड्यूटी ठीक से करने के निर्देश दिए गए। साथ ही हिदायत भी दी गई कि सफाई व्यवस्था में कहीं कोई शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कनखल के लोगों से भी नगर को साफ स्वच्छ रखने में सहयोग मांगा गया। लोगों से निर्धारित जगह पर कूड़ा डालने और अपने आस पास सफाई बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन