Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   SSP inspects police lines and cavalry lines

Haridwar News: एसएसपी ने पुलिस लाइन और घुड़सवार लाइन का किया निरीक्षण

Sat, 14 Nov 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 14 Nov 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
SSP inspects police lines and cavalry lines
- कुंभ में 30 हजार पुलिसकर्मियों के ठहरने के लिए किए जा रहे इंतजाम
विज्ञापन


- बैरक से लेकर भोजनालय और ब्रीफिंग हॉल तक के काम समय पर पूरे करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान-2 और बैरागी कैंप में विकसित की जा रही पुलिस लाइन का शनिवार को एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल ने जायजा लिया। दोनों स्थानों पर पहुंचकर निर्माण और व्यवस्थाएं परखी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों और ठेकेदारों को सभी काम निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

कुंभ मेले में देशभर से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। ऐसे में उनके ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए अस्थायी व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं। शनिवार को एसएसपी आयुष अग्रवाल ने ऋषिकुल मैदान-2 में प्रस्तावित मुख्य पुलिस लाइन के साथ बैरागी कैंप स्थित प्रस्तावित पुलिस लाइन और घुड़सवार लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में चल रहे समतलीकरण कार्य और लेआउट प्लान के अनुसार तैयार की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पुलिसकर्मियों के लिए बनाए जा रहे बैरक, भोजनालय, शौचालय, स्नानघर और ब्रीफिंग हॉल के लिए टिन टेंटेज की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और जहां जरूरत है, वहां तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि कुंभ मेले में बाहर से आने वाले पुलिस बल के ठहरने और सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं, जिससे पुलिस बल के पहुंचने से पहले पुलिस लाइन पूरी तरह तैयार हो सके। इस दौरान एएसपी कुंभ जोधराम जोशी, एएसपी संचार विपिन कुमार, सीओ लाइन वेद प्रकाश भट्ट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, कंपनी कमांडर आदेश कुमार और प्रमोद रावत, प्रतिसार निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed