{"_id":"61e1c0b2091c9b7f3c2f8fbb","slug":"sports-the-only-way-to-accelerate-a-stagnant-life-chouhan-haridwar-news-drn401660875","type":"story","status":"publish","title_hn":"थमी हुई जिंदगी मे तेजी लाने का एकमात्र साधन खेल: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थमी हुई जिंदगी मे तेजी लाने का एकमात्र साधन खेल: चौहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थमी हुई जिंदगी मे तेजी लाने का एकमात्र साधन खेल है। लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियों और समस्याओं का समाधान खेलों से संभव है। खेलों के माध्यम से मोटापा, डायबिटीज, हार्ट अटैक, कैंसर, अल्सर जैसी बीमारियों की रोकथाम संभव है। खेलना फिटनेस और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का शानदार तरीका है।
गुरुकुल कांगड़ी विव के शारीरिक शिक्षा विशेषज्ञ एवं एसोसिएशन प्रोफेसर डॉ. शिवकुमार चौहान ने ‘खेल के चिकित्सीय प्रबंधन’ विषय पर आयोजित कार्यशाला यह बात कही। कार्यशाला टीचर एसोसिएशन ऑफ फिजिकल एजूकेशन की ओर से आयोजित की गई थी। डॉ. चौहान ने कहा कि तनाव से भरी दुनिया में खेल ही है, जो कुछ मिनटों में आपको तनाव मुक्त होने में मदद कर सकता है। लाइफ स्टाइल से जुड़ी समस्याओं के समाधान में खेल चिकित्सा पद्धति के रूप में काम करता है। खेलों से गतिशीलता आती है। दिल को फिट और हड्डियों को मजबूत बनाता है। मोटापे के जोखिम को कम करता है और नींद को बेहतर बनाता है।
इस अवसर पर प्रो. राजीव, प्रो. रमेश सिंहा, डॉ. संगीता शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा, विज्ञान, आयुर्वेद एवं योग के विद्वान उपस्थित रहे। संचालन डॉ. भारती गुप्ता ने किया।