फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Splash of the programs in Dharmnagri Rashtbkti

धर्मनगरी में रही राष्टभक्ति के कार्यक्रमों की धूम

Wed, 17 Aug 2016 12:28 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 17 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Splash of the programs in Dharmnagri Rashtbkti
स्वतंत्रता दिवस की धूम - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार

हरिद्वार। धर्मनगरी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। सभी जगह रंगारंग और देशभक्ति से आधारित कार्यक्रमों की धूम रही।

विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विवि, उत्तराखंड संस्कृत विवि में स्वतंत्रता दिसव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विवि के कुुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गुरुकुल का इतिहास आजादी के कहानियों से भरा पड़ा है। कुलसचिव विनोद कुमार शर्मा ने विचार रखे। संचालन प्रो. मुकेश रंजन वर्मा ने किया। उत्तराखंड संस्कृत में कुलपति प्रो. पीयूष कांत दीक्षित और कुलसचिव गिरीश चंद्र अवस्थी ने छात्र-छात्रों को आजादी का महत्व बताया। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित ने ध्वजारोहण  किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे की कहानी को एक नाटिका प्रस्तुत की। प्रखर जैन,  आदित्य कुमार और देवांक राजवंशी को लगातार तीन साल से हर ओलंपियाड में अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं दूसरी ओर एसएम पब्लिक स्कूल में निदेशक डा.  अरविंद पंवार व एचईसी के निदेशक संदीप चैधरी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम  में उपप्रधानाचार्य रेखा शर्मा अंशिका, ईशिका, रीया, कशीश, नैंसी कुमारी,  खुशी, पूजा, राहुल आदि बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

ब्रह्मचारी रामकृष्ण संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य धनश्याम उनियाल ने ध्वजारोहण, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सेक्टर-2 में विद्यालय के अध्यक्ष शिव शंकर जायसवाल, प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान ने छात्रों को संबोधित किया। शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिबड़ी में नगर विधायक मदन कौशिक ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य राकेश ममगाईं ने विचार रखे। भल्ला इंटार कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य ओपी गौनियाल, अम्बरीश अग्रवाल, एसपी सिंह, डा. अशोक कुमार आदि ने छात्रों को संबोधित किया। फेरुपुर डिग्री कॉलेज फेरुपुर में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अनुपमा रावत ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर में मुख्य अतिथि संस्कृत विवि के पूर्व कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. विजयपाल सिंह ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। मदरसा नजर अजीजिया एजुकेशन एवं सोशल सोसायटी में स्वतंत्रता दिवस पर बसपा नेता प्रशांत राय, सुहेल कुरैशी, गुलफाम कुरैशी ने ध्वजारोहण किया। एसडीआईएमटी में संयुक्त प्रबंध निदेशक मयंक चौहान, मोनिका पंवार ने ध्वजारोहण किया। धूमसिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर में प्रबंधक क्षेत्रपाल सिंह चौहान ने देश भक्तों के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रहमचर्याश्रम में प्रधानाचार्य डा. कमलापति शास्त्री ने ध्वजारोहण किया। साथ ही शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। श्री उदासीन संस्कृत महाविद्यालय में प्रबंध महंत सुकदेव मुनि ने ध्वजारोहण कर मेधावियों को सम्मानित किया। एसएमजेएन पीजी कालेज में समिति के अध्यक्ष महंत श्री लखन गिरि, डोंगर गिरि, दिगम्बर रघुवन, कालेज के प्राचार्य डा. अवनीत घिल्डियाल ने ध्वजारोहण किया। शिवालिकनगर में प्राइमरी स्कूल फनी बनी किड्स में संस्थापक जितेंद्र प्रकाश निर्मल, प्रधानाचार्य सुनैना निर्मल ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed