{"_id":"579a52964f1c1be41321e502","slug":"speaking-on-the-phone-gave-life-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बात करते हुए जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर बात करते हुए जहर खाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बहादराबाद। बुधवार देर रात शांतरशाह में हरी आश्रय एन्क्लेव में किराये पर रहने वाले सहारनपुर के एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अमर चंद्र शर्मा ने बताया अंकित सैनी (21) पुत्र वीरेंद्र सैनी निवासी बूड़ाखेड़ा थाना गंगोह जिला सहारनपुर यहां शांतरशाह में हरी आश्रय एन्क्लेव में किराये पर रहता था। अंकित यहां प्राइवेट नौकरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को वह फोन से किसी से बात कर रहा था कि अचानक उसने जहर पी लिया। उसकी हालत बिगड़ते देख अन्य लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के जहर खाने के कारणों की जानकारी नही मिल पाई है। बुधवार रात को ही उसके परिजन यहां पहुंच गए थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि काल डिटेल निकलवा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन