{"_id":"57546c194f1c1bbf4810a5eb","slug":"sp-mp-threatened-over-the-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने फोन पर एसएसपी को धमकाया !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने फोन पर एसएसपी को धमकाया !
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। लंढौरा जाने से रोकने पर गुस्साये सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का वो वीडियो वॉयरल हो गया है जिसमें वे एसएसपी राजीव स्वरुप से अपनी नाराजगी जता रहे हैं। वीडियो में सांसद एसएसपी को धमकाने के अंदाज में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, शनिवार को देहात के रास्ते से लंढौरा के पास तक पहुंचने में कामयाब रहे सांसद के काफिले को गांव रणसुरा में पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया था। एसपी देहात परमेंद्र डोबाल खुद पुलिस फोर्स को नेतृत्व कर रहे थे। तब कार में बैठे बैठे सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की एसएसपी राजीव स्वरुप से मोबाइल फोन वार्ता हुई थी और रोके जाने पर संासद ने बेहद नाराजगी जताई थी। वॉयरल हुए वीडियो में सांसद यह कहते दिखाई दे रहे है कि जिले में चोर, उचक्के और बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं। मुझे वो घर देखना है, बस देखना है। आपको पुलिस फोर्स क्या इसलिए ही दी गई है, आप सीएम से बात करें या कुछ करें मुझे वो घर देखना है। अन्यथा वो होगा, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। ये उस वीडियो का मजमून है। शनिवार की देर शाम ही यह वीडियो फैल गया था और रविवार को हर किसी के मोबाइल फोन में यही वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को सांसद बनाम एसएसपी कहकर एक दूसरे को भेजा गया।
विज्ञापन
-----------
मैने हरिद्वार कप्तान से पूछा कि अराजकता होती रही और साढ़े तीन घंटे तक पीड़ित आपको फोन कर कार्रवाई की मांग करते रहे। दूसरे पूछा कि अब वहां पर धारा 144 लगा दी गई है और जाने से रोका जा रहा है। फिर मैंने कहा कि हम आगे बड़ा संघर्ष करेंगे। इसमें धमकी जैसा कोई मंतव्य नहीं है। सिर्फ संघर्ष करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
- रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद हरिद्वार।