{"_id":"615c7b718ebc3e627031cbf5","slug":"solve-the-problem-at-tehsil-level-only-dm-haridwar-news-drn3925307114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर तहसील जिले का आईना, अधिकारी दिलाएं अव्वल दर्जा: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर तहसील जिले का आईना, अधिकारी दिलाएं अव्वल दर्जा: डीएम
विज्ञापन
तहसील में निरीक्षण करते डीएम विनय शंकर पांडेय।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि हरिद्वार सदर तहसील जनपद का आइना है। इसलिए तहसील के अधिकारी इसे अव्वल तहसील बनाएं। इसके लिए अधिकांश शिकायतों का तहसील स्तर पर ही समाधान करें।
महीने के पहले मंगलवार को हरिद्वार तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि 80 फीसद छोटी-छोटी समस्याएं तहसील स्तर पर ही आती हैं, जिनका निस्तारण त्वरित गति से किया जाना चाहिए। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल कर लोगों को राहत दी जाए। तहसील दिवस में डीएम के सामने कुल 29 शिकायतें आईं। हालांकि इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। इनमें ग्राम रावली महदूद के ध्यान सिंह की पुत्री के जन्म प्रमाणपत्र बनाने में आ रही परेशानी दूर कर जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए।
रसूलपुर मीठीबेरी निवासी गिरीराज सिंह, बिशनपुर से करमजीत सिंह, ज्वालापुर के जगपाल की जमीन पैमाइश कराने के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई के निर्देश दिए। रंभा विहार जमालपुर कलां मनोज कुमार श्रीवास्तव को विद्युत बिल बार-बार गलत भेजने, अजीतपुर के मायाराम को विद्युत कनेक्शन देने के लिए अधिकारियों को कहा। मॉडर्न कॉलोनी रानीपुर ममता शर्मा ने मकान पर अवैध कब्जे, लोधामंडी ज्वालापुर के शौकीन अब्बासी ने लोधामंडी में खोखला पेड़ कटवाने, भोगपुर के ऋषिपाल ने जंगली हाथियों से फसल बचाने, मीरपुर मुवानापुर के अनुज चौहान ने खेत में आए गुलदार के बच्चे को पकड़ने की गुहार जिलाधिकारी से लगाई।
विज्ञापन
डीएम ने अधिकतम दस दिन में सभी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॅा. योगेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह, तहसीलदार शालिनी मौर्य, डीएफओ नीरज कुमार, सहायक परियोजना निदेशक नलनीतघिल्डियाल, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत बुदियाल, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मदन सेन आदि मौजूद रहे।