फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Soaps for hand washing in the toilets of government offices

सरकारी कार्यालयों के शौचालय में नहीं किए हाथ धाने के लिए साबुन

Mon, 16 Mar 2020 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Soaps for hand washing in the toilets of government offices
सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक शौचालयों में साबुन वितरण करते हुए युवक कांग्रेस के नेता। - फोटो : HARIDWAR
भले ही प्रदेश में कोरोना वायरस को महामारी के रूप में घोषित कर दिया हो और सरकार ने सार्वजनिक शौचालयों में साबुन एवं सेनेटाइजर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए हो, लेकिन हरिद्वार में इस आदेश का कोई असर नहीं है। यहां तक नगर निगम, जिला अस्पताल, सिटी मजिस्ट्रेट परिसर के शौचालयों में हाथ धुलने के लिए साबुन तो क्या पानी तक नहीं मिला। ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि धर्मनगरी कोरोना वायरस से कैसे निपटेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीज का मामला आ चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने व्यापक इंतजाम करने को निर्देश दिए हैं, लेकिन हरिद्वार के सरकारी विभागों के शौचालयों में हाथ धोने के लिए साबुन तक नहीं है। दोपहर 12 बजे पीडब्ल्यूडी का शौचालय देखा गया तो वहां पर साबुन नहीं था। शौचालय में हाथ धोने के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं था। इसके बाद नगर निगम के शौचालय देखे गए तो वहां के दोनों शौचालयों में भयंकर बदबू थी। पानी का यहां भी वही हाल था। असहनीय बदबू से फरियादी तो क्या कार्यालय के कर्मचारी भी परेशान दिखे। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के परिसर में एचआरडीए द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय में साबुन के नाम पर कपड़े धोने की साबुन का एक छोटा टुकड़ा रखा था। बाहर शौच करने वालों के लिए हाथ धोने को वॉश बेसिन तक नहीं लगाया हुआ था। रेलवे स्टेशन पर शौचालय तो साफ थे, लेकिन साबुन यहां भी गायब मिला। जिला अस्पताल के परिसर में दो में से एक शौचालय में साबुन रखा हुआ था। जबकि सार्वजनिक तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले शौचालय को बंद किया हुआ था। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत आर्य ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने शौचालयों में वितरण किए साबुन
हरिद्वार। अमर उजाला में ‘सार्वजनिक शौचालयों में साबुन की व्यवस्था करो ना’ खबर का संज्ञान लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल भास्कर एवं युवक कांग्रेस हरिद्वार के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर के नेतृत्व में सार्वजनिक शौचालयों में साबुन वितरण किया गया। पुरानी कचहरी, रेलवे स्टेशन के सभी शौचालयों, बस अड्डे व नगर निगम के शौचालयों में साबुन रखे गए। युवा कांग्रेस के द्वारा किए गए इस कार्य को अनेकों यात्रियों ने सराहा। युवक कांग्रेस द्वारा 15 दिन तक साबुन वितरण कार्य जारी रहेगा। इस अवसर पर रामविशाल देव, पंडित विनिश डबराल, नितिन तेश्वर, सुमित भाटिया, दीपक टंडन, हिमांशु बहुगुणा, जितेंद्र सिंह, मन्नु विशाल आदि आदि शामिल हुए।

पीडब्ल्यूडी में वॉश बेसिन में पानी व साबुन तक नहीं।

पीडब्ल्यूडी में वॉश बेसिन में पानी व साबुन तक नहीं।- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed