फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   So will the Ganges, India's existence

गंगा रहेगी तो ही भारत का अस्तित्व

Wed, 01 Mar 2017 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 01 Mar 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगा की स्वच्छता और अविरलता के लिए भारतमाता मंदिर के संस्थापक निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के सानिध्य में गंगामाता महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि बांध बनाकर गंगा को कैद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गंगा रहेगी तो ही भारत का अस्तित्व है। बिना गंगा के भारत के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती।

इस मौके पर भारत सदन में ध्वजारोहण और यज्ञ कुंड में अग्नि प्रज्जवलित की गई। यज्ञ स्थल पर हेलीकाप्टर से फूलों की वर्षा की गई। श्री गंगामाता महायज्ञ का शुभारंभ करते हुए डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि श्री गंगामाता महायज्ञ गंगा की पावनता शुचिता को बनाए रखने के लिए जनजागरण का काम करेगा। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि गुरुदेव के पुण्य संकल्प का साकार रूप श्री गंगामाता महायज्ञ है। जो द्रव्यस्वरूपा मां भगवती भागीरथी की अभ्यर्थना का माध्यम बना है। भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि हमने अपने जीवन को उज्जवल बनाने के लिए गंगा को सुरंगों और बांधों में कैद कर गंगाजी को अंधकार में धकेलने का काम किया है। यह प्रकृति, मानव और जीव जंतुओं के लिए अभिशाप है।
विज्ञापन


इसके बाद भारत सदन से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, और कई आकर्षक झांकियां शामिल थी। शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। लालमाता मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास, सद्भावना मंदिर के प्रमुख आचार्य पारसमुनि, शदाणी दरबार के प्रबंधक, अमर शदाणि, ने लालमाता मंदिर के सामने फूलों की वर्षा कर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरि, महंत ललितानंद गिरि का स्वागत किया। भारत माता मंदिर के सामने आईडी त्रिवेदी, उदय नारायण पांडे, हरिहर जोया, परशुराम, भारत माता मंदिर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश शर्मा, सुनीत रस्तोगी, विजय ड्रोलियां, अमित पांडे, राजपाल नेगी, आदि व्यापारियों ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में समन्वय सेवा ट्रस्ट के मुख्य न्यासी आईडी शर्मा शास्त्री, श्री महंत ललितानंद, भूपेंद्र कौशिक, वीरेंद्र दत्त शर्मा, सुरेश केडिया, नवीन शर्मा, जयश्री व्यास आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed