फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two new dengue patients found, three found positive in rapid test too Haridwar News

Haridwar News: जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले, रैपिड जांच में भी तीन मिले पॉजिटिव...एलाइजा जांच है जरूरी

Thu, 10 Oct 2024 11:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 11:00 AM IST
सार

अभी तक जिले के अलग-अलग हिस्सों में डेंगू के 17 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से कुछ का अस्पताल तो कुछ का घर में उपचार चल रहा है। कुछ पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
 

विज्ञापन
Two new dengue patients found, three found positive in rapid test too Haridwar News
डेंगू - फोटो : Freepik.com

विस्तार

जिले में डेंगू के दो नए मरीज सामने आए हैं। जिले में अब तक 17 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। नए मिले मरीजों में एक रुड़की व दूसरा बहादराबाद ब्लॉक का है। इसके अलावा मेला अस्पताल में पहुंचे तीन मरीजों की रैपिड जांच भी पॉजिटिव आई है। हालांकि अभी इनकी एलाइजा जांच कराई जानी है।

विज्ञापन


डेंगू को लेकर संवेदनशील माने जाने वाले हरिद्वार जिले पर स्वास्थ्य विभाग की खासी नजर है। अभी तक जिले के अलग-अलग हिस्सों में डेंगू के 17 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से कुछ का अस्पताल तो कुछ का घर में उपचार चल रहा है। कुछ पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के अलग-अलग हिस्सों से डेंगू के 69 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमे दो की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई हैं। जिसमें एक रुड़की ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटा मुरादनगर व दूसरा बहादराबाद ब्लॉक के भेल सेक्टर चार का रहने वाला है। विभागीय टीम की तरफ से डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ कीटनाशकों का छिड़काव किया गया है। कुछ घरों के गमले और कूलर से डेंगू का लार्वा भी नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलाइजा जांच है जरूरी
इधर, मेला अस्पताल में उपचार को पहुंचे तीन नए मरीजों की रैपिड जांच पॉजीटिव पाई गई है। तीनों का उपचार किया जा रहा है। रैपिड जांच में पॉजिटिव पाए गए मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें डेंगू मरीज माना जाएगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो डेंगू मरीजों के लिए रैपिड के बाद एलाइजा जांच जरूरी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: साइबर हमला...राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ठप, अब पुराने तरीके से जारी होंगे रिजल्ट

बुधवार को 69 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों का उपचार शुरू कर दिया गया है। जिन स्थानों पर डेंगू के मरीज मिले हैं वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कीटनाशकों का छिड़काव करने के साथ लोगों को डेंगू से बचने के लिए जागरूक कर रही है। डेंगू से निपटने के लिए विभाग की पूरी तैयारी है। -डॉ. गुरुनाम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी हरिद्वारI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed