{"_id":"65f9e3f68c586d46ea085b94","slug":"smuggler-arrested-with-smack-worth-three-lakhs-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-115544-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
श्यामपुर थाना क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि स्मैक की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत एसएसपी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार रात चंडीघाट चौकी से आगे चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों को देखने के बाद वह मुड़कर वापस भागने लगा। संदेह होने पर पीछा कर उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया।
एसओ ने बताया कि आरोपी आशु उर्फ देवेंद्र निवासी पुरीनगर चंडीघाट थाना श्यामपुर से पूछताछ करने के बाद तलाशी ली गई। उसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।