{"_id":"67cc8dc652bc6c722e02e349","slug":"smuggler-arrested-with-20-kg-772-grams-of-ganja-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-129939-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 20 किलो 772 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 20 किलो 772 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 20 किलो 772 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात उप निरीक्षक महिपाल सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। सूर्य नगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया पर एक स्कूटी सवार आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर वह मुड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से मिले कट्टे से 20 किलो 772 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम शानू खान निवासी धीमरी तारिक नगर थाना मझोला जिला मुरादाबाद यूपी हाल रईस कॉलोनी कलियर बताया। आरोपी ने पूछताछ में गाजियाबाद से गांजा लाकर यहां हिस्ट्रीशीटर राजा निवासी सलेमपुर को सप्लाई देने की बात कबूली है। अन्य आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी गई है।