{"_id":"627d1ee180aaab25eb1df056","slug":"small-traders-took-out-procession-against-encroachment-haridwar-news-drn411523788","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु व्यापारियों ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु व्यापारियों ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन
विज्ञापन
नगर आयुक्त से वार्ता करते लघु व्यापारी ।
- फोटो : HARIDWAR
रेहड़ी पटरी लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के अभियान के विरोध में तुलसी चौक से नगर निगम आयुक्त कार्यालय तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती को सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, हरकी पैड़ी, पंतदीप पार्किंग, रोड़ी बेलवाला, कनखल चौक बाजार, आर्य नगर चौक, चंद्राचार्य चौक, पोस्ट ऑफिस, भल्ला रोड क्षेत्रों के लघु व्यापारियों को वर्ष 2018 के सर्वे के अनुसार उत्तराखंड फेरी नीति नियमावली, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत लाइसेंस और प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाएं।
एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर शोषण और उत्पीड़न बरदाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन को अलग से लघु व्यापारियों को व्यवस्थित और स्थापित करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। नगर आयुक्त ने कहा कि जल्द ही फेरी समिति की बैठक बुलाई जाएगी। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान राजेंद्र पाल, मनोज मंडल, तस्लीम अहमद, खुशीराम, विजय गुप्ता, लालचंद, चुन्नू चौधरी, यामीन अंसारी, अमरजीत सिंह, चंदन सिंह रावत, जय सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।