फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sleep system, killing dengue sting

नींद में सिस्टम, डेंगू मार रहा डंक

Thu, 08 Sep 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 08 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र में डेंगू पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा वायरल और मलेरिया ने भी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। सरकारी और निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। इसके बाद भी नगर निगम, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी है। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं डेंगू को लेकर चलने वाला जागरूकता अभियान भी शुरू नहीं हो सका। सरकारी महकमों की इस लापरवाही के प्रति लोगोें का गुस्सा बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने मेयर और भाजपा कार्यकर्ताओं नगर आयुक्त व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया।
 -
फैली बीमारियों पर व्यापारी आक्रोशित
 नगर निगम क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया फैलने के लिए महानगर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को खड़खड़ी में महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करके नाराजगी जताई। सुनील सेठी ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में फैली गंदगी से मक्खी और मच्छरों की भरमार है। इससे पूरे क्षेत्र में बीमारी फैल रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार मेयर और स्वास्थ्य विभाग को बताने के बाद भी सफाई की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। फांगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। व्यापारियों ने चेेतावनी दी कि यदि नगर निगम जरूरी कदम नहीं उठाता तो क्रमिक अनशन किया जाएगा।  महानगर अध्यक्ष पूरण पांडेय सुभाष ठक्कर, कर्ण सिंह, पीयूष जाटव, देवेंद्र गिरि, शशी भूषण पांडेय, भारत गिरि, संदीप चौधरी, मनीष जैन, राजू नरूला, भूदेव शर्मा, विनोद गिरि, विशाल मलिक, अभिषेक गुप्ता, रितेश त्यागी, नीरज पाल, राजेश शर्मा, धर्मपाल प्रजापति, दीपक मेहता, रोहित कुमार, प्रीतम कुमार, प्रमोद, राजन जाटव, मुकेश, मोहित आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग का पुतला फूंका
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने सप्तऋषि मंडल महामंत्री दीपक नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में नगर निगम की नगर आयुक्त एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ भीमगोड़ा चौक पर प्रदर्शन किया। दोनों का पुतला फूंका।

इस मौके पर दीपक नाथ गोस्वामी ने कहा कि शहर में डेंगू, चिकनगुनिया,  मलेरिया, वायरल आदि बीमारी भयंकर रूप से फैली हैं। क्षेत्र में नालियां साफ नहीं हुई हैं, जगह-जगह पानी भरा हुआ है। कीटनाशकों का छिड़काव नहीं हो सका है। नगर आयुक्त और  स्वास्थ्य विभाग कोई उचित व्यवस्था नहीं कर पाया है। विधायक प्रतिनिधि किशन बजाज, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि नगर निगम को बदनाम कराने के लिए नगर आयुक्त कोई कार्य कराने के लिए तैयार नहीं है। मंडल महामंत्री विनित जौली, युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री अभिषेक गौड़, मंडल मंत्री अनुपम त्यागी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से शहर में साफ सफाई नहीं हो रही है। इस मौके पर  विशाल मूर्ति भट्ट, नितेश गिरि, नरेश गिरि, राजू वधावन, अनुपम त्यागी, अंकित मल्होत्रा, गंगा पंडित, सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, बसंत अरोड़ा, हर्षवर्धन जैन, रचित चौहान, आदित्य गौड़, गौरव जोशी, शुभम अग्रवाल, राकेश यादव, संदीप गोस्वामी, कन्हैया अदलखा, मयंक मूर्ति भट्ट, शैंकी चावला, आनंद सागर, दिव्यम यादव, योगेश अरोड़ा आदि शामिल हुए।

डेंगू पीड़ितों की संख्या 134 पहुंची
शहर में अभी तक डेंगू के 134 मरीजों के मामले आ चुके है। इनमें 14 मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। जिनमें से हरिद्वार में 3, कनखल में 8, रुड़की, सिडकुल, रावली महदूद का एक-एक मामला है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह का कहना है कि शहर की कई कालोनियों में जनजागरूकता अभियान चलाकर डेंगू का लार्वा नष्ट कराया।

लीकेज ठीक नहीं होने से बढ़ रही हैं बीमारियां
  जलजनित बीमारियों का कारण पेयजल लाइनों के लीकेज को माना जा रहा है। डेंगू का लार्वा भी लीकेज के पानी के गड्ढों में पैदा हो रहा है। दूषित पानी से बुखार, पीलिया और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके बाद भी लीकेजों को ठीक नहीं किया जा रहा है।

 भूपतवाला में  हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर पीलीकोठी के सामने अर्द्धकुंभ मेले के समय से लीकेज है। नगर कोतवाली के पास नाले से ब्रह्मपुरी को जाने वाले पानी के कनेक्शनों में कई जगह लीकेज है। जिस कारण नाले का गंदा पानी भी लोगों के घरों तक  जा रहा है। भीमगोडा नई बस्ती, रोडी बेलवाला क्षेत्र, भूपतवाला क्षेत्र में लीकेज की समस्या है। जल संस्थान के अधिशासी  अभियंता मनीष  सेमवाल ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों को हाईवे चौड़ीकरण में तोड़ी जा रही  पानी की लाइनों को ठीक कराने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed