{"_id":"68223ce047cf40026800c2ce","slug":"six-accused-of-firing-arrested-one-minor-also-caught-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-132745-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फायरिंग करने के छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फायरिंग करने के छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय में 10 मई को दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, चाकू, तलवार और अन्य धारदार हथियार बरामद हुए हैं। छह आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर के पास होली गंगेज स्कूल के पीछे कॉलोनी में युवकों के दो गुटों में संघर्ष हुआ था। दोनों तरफ से तमंचे, तलवार, चाकू और लाठी डंडे लेकर पहुंचे आरोपियों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी महेश और रंजीत निवासी सीतापुर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया। दोनों ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के भी नाम बताए। सोमवार को अलग-अलग जगहों पर दबिश देते हुए पुलिस टीमों ने छह आरोपियों को दबोच लिया गया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी वंश सैनी उर्फ बशी (19), अभय चौहान (23), अंकित चौहान (24) निवासीगण सीतापुर ज्वालापुर और सौरभ कुमार (20), मोहित (20), हिमांशु (18) निवासीगण जमालपुर कलां थाना कनखल को गिरफ्तार करने के अलावा एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के पास एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक लाठी, एक बेसबॉल का डंडा, एक सरिया, एक चाकू, एक तलवार बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि छह आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।