फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   SIT reached Luxor regarding uncle-nephew

Haridwar News: चाचा-भतीजे को लेकर लक्सर पहुंची एसआईटी

Mon, 23 Jan 2023 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
SIT reached Luxor regarding uncle-nephew

विज्ञापन
Iचाचा-भतीजे को लेकर लक्सर पहुंची एसआईटी
I

I
I

I पेपर लीक प्रकरण : अब संजीव और उनकी पत्नी की रिमांड की तैयारीI







पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी ने आरोपी राजपाल और उसके भतीजे संजीव कुमार को कोर्ट से आदेश पर चार दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। शनिवार को भी दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की गई। दोनों को लक्सर क्षेत्र में ले जाया गया, जहां अभ्यर्थियों को पेपर रटाया गया था। जबकि अब अन्य आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। एसआईटी साक्ष्य जुटाने पर ज्यादा फोकस कर रही है।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की अगुवाई में एसआईटी कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है। पेपर लीक कांड के आठ आरोपियों को 41 लाख रुपये सहित गिरफ्तार किया था। जिन्हें जेल भेजा जा चुका है। अब तक आठ गिरफ्तारी करने बाद अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए साक्ष्य एकत्र करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे पेपर लीक कांड में शामिल रहे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके। एसआईटी ने आरोपी शिक्षक राजपाल और उसके भतीजे संजीव कुमार को चार दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। शनिवार को भी एसआईटी रिमांड पर लेकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन






सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों के बाद अब लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी रितु को भी रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। एसआईटी का मानना है कि ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य होने से केस मजबूत होगा। जबकि कई राज खुलेंगे और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई है। अन्य आरोपियों को भी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed