{"_id":"6ac648d9f24272ea2a0fb83f","slug":"sit-in-continues-for-the-26th-day-haridwar-news-c-35-1-hrd1012-155066-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर 26वें दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर 26वें दिन भी धरना जारी
विज्ञापन
- 2021 में सीएम की घोषणा के बाद अब तक निर्माण शुरू नहीं होने से रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। रसूलपुर में झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल के नेतृत्व में चल रहा धरना बुधवार को 26वें दिन भी जारी रहा। वहीं, क्रमिक अनशन का भी आठवां दिन रहा। बुधवार को निहाल सिंह और दीवान सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।
आर्यनगर, मंगोलपुरा और रसूलपुर को लालढांग से जोड़ने के लिए रवासन नदी पर झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र की महिलाएं, युवा और बुजुर्ग लगातार आंदोलन को समर्थन देने धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल ने कहा कि रवासन नदी पर पुल निर्माण क्षेत्रवासियों की मूल आवश्यकता है। पुल बनने से कई गांवों के लोगों को लालढांग आने-जाने में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झूला पुल निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन अब तक निर्माण धरातल पर शुरू नहीं हो पाया है। क्षेत्र की जनता दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आंदोलन के समर्थन में लामबंद है। जब तक पुल निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। धरनास्थल पर सुरेंद्र रावत, दीपक जखमोला, जयप्रकाश पोखरियाल, टीना डबराल, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश चंद्र बडोनी, राधिका रयाल, नंदकिशोर सैनी, दरमियान सिंह और हेमा नेगी समेत कई लोग मौजूद रहे।