फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shyampur-Najibabad highway jammed

Haridwar News: श्यामपुर-नजीबाबाद हाईवे पर लगा जाम

Sat, 09 Aug 2025 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shyampur-Najibabad highway jammed
श्यामपुर। नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे रक्षाबंधन से पहले जाम लग गया। शाम को जाने की जल्दी में कई लोगों बेतरतीब ढंग से वाहनों को जाम में घुसा दिया। इसका परिणाम रहा कि हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

त्योहार के चलते लोग अपने-अपने गांव और शहरों की ओर जा रहे हैं। इसकी वजह से हाईवे पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही थीं और लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में घंटों की देरी हुई। कई यात्रियों ने बताया कि वे जाम में घंटों से फंसे हैं और समय पर घर पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी इस स्थिति को संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करता दिखा। पुलिस कर्मी लगातार जाम खुलवाने की कोशिश में लगे रहे। रक्षाबंधन की वजह से वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि जाम की स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed