फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shri Mahant Shivswaroop became the successor of Shri Gurumandal Ashram

श्री गुरुमंडल आश्रम के उत्तराधिकारी बने श्रीमहंत शिवस्वरूप

Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shri Mahant Shivswaroop became the successor of Shri Gurumandal Ashram
हरिद्वार। देवीपुरा स्थित श्री गुरुमंडल आश्रम में संत समागम का आयोजन किया गया। इसमें अखाड़ों के महामंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत और साधु-संतों ने संत समागम में प्रतिभाग किया। श्री गुरुमंडल आश्रम के महामंडलेश्वर श्रीमहंत भगवत स्वरूप ने श्रीमहंत शिवस्वरूप को गुरुमंडल आश्रम का उत्तराधिकारी घोषित किया। इस दौरान साधु-संतों ने श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित संत समागम में श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। देश का संत समाज इस पहचान को विश्व पटल पर शीर्ष स्थान दिलवाने में प्रहरी की भूमिका अदा कर रहा है। कहा कि युवा पीढ़ी को मानव जीवन के उद्देश्य को समझने के लिए भारतीय संस्कृति के संदेशों और संत-महंतों की शिक्षा को आत्मसात करना चाहिए। अच्छे ज्ञान और प्रेम के माध्यम से भारत को एक बार फिर विश्व गुरु बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

श्रीमहंत शिवस्वरूप ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड और देश में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में श्री दरबार साहिब व श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन काम कर रहा है। संत समाज के लिए गर्व की बात है कि इस समाज ने देवभूमि को पहला मेडिकल कॉलेज श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज दिया। श्री दरबार साहिब के सानिध्य में श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर के 125 स्कूलों की बड़ी शृंखला उत्तर भारत में चल रही है। महामंडलेश्वर श्रीमहंत भवगत स्वरूप ने श्रीमहंत देवेंद्र दास को चिकित्सा, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed