फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shops selling buckwheat flour remained closed

कुट्टूट का आटा लाने वाली दुकानों को किया जा रहा चिन्हित

Sat, 09 Oct 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Shops selling buckwheat flour remained closed
राशन की दुकान में छापेमारी करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम । - फोटो : HARIDWAR
नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे की पूड़ी और पकौड़ी खाने से 20 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। एक साथ कई लोगों के बीमार होने के बाद खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। आनन फानन में शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। अधिकांश दुकानें और चक्कियां बंद मिली थी। शनिवार को भी ऐसी दुकानें बंद रही, जहां से लोगों ने कुट्टू का आटा खरीदा था।
विज्ञापन

कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और पूड़ी खाने से हरिपुर कलां और भूपतवाला क्षेत्र के बीस लोग बीमार हो गए थे। जिन्हें उल्टियां, दस्त और चक्कर आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, 19 लोगों को उसी दिन प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। एक मरीज को शनिवार दोपहर को डिस्चार्ज कर दिया गया। लोगों के बीमार होने पर स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी थी। सीएमओ डॉ. एसके झा ने खाद्य सुरक्षा विभाग को उन सभी दुकानों को चिह्नित कर मामले की जांच करने के निर्देेश दिए थे, जहां से लोगों ने कुट्टू का आटा खरीदा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने बताया कि शहर की आधा दर्जन ऐसी दुकानों को चिह्नित कर लिया गया है। यह दुकानें फिलहाल बंद हैं। उन्होंने कहा कि दुकानें खुलने के बाद सैंपल भरे जाएंगे। संबंधित दुकानदारों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed