फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shop online during festivals wisely

समझदारी से करें त्योहार पर ऑनलाइन खरीदारी

Tue, 26 Oct 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Shop online during festivals wisely
कोरोनाकाल के बाद ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ा है। त्योहारी सीजन में कंपनियां ऑनलाइन खरीददारी पर ऑफर लेकर आ गई हैं। ऑनलाइन खरीददारी चलन बढ़ने से साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस की साइबर सेल की ओर से ग्राहकों को सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिजिटल दौर में लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग ज्यादा पसंद आ रही है। ऐसे ही लोग साइबर ठगों का सॉफ्ट टारगेट बन रहे हैं। साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग, बैंक ट्रांजेक्शन से लेकर ऑनलाइन बिलिंग तक पर नजर रखी जा रही है। त्योहारी सीजन में लोगों को ज्यादा ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इस समय ऑनलाइन खरीदारी में समझदारी की जरूरत है। सतर्कता ना बरतने पर साइबर ठग आपके खाते को हैक करके आपके बैंक से पैसे भी ट्रांसफर कर सकते हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। बिना सावधानी बरते ऑनलाइन बिल पेमेंट करने या किसी ई-कॉमर्स साइट से गजट खरीदने और एटीएम से कैश निकालने पर ठगी का शिकार हो सकते हैं। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि किसी भी वेबसाइट पर खरीदारी करने से पहले उसका डोमेन नेम जरूर चेक करना चाहिए। यह देखना भी जरूरी है कि यूआरएल में एचटीटीपीएस हो ना कि खाली एचटीटीपी। इसके बाद साइट की स्पेलिंग चेक करनी चाहिए ताकि डोमेन का नाम पता चल सके। जिस कंपनी से सामान ले रहे हैं उसकी प्रोडक्ट इंश्योरेंस सर्विस लेनी चाहिए। ऑनलाइन भुगतान से बचना चाहिए कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत विकल्प चुना तो लग जाएगा चूना
आनलाइन शापिंग प्लेटफार्म पर जाते ही आपको वैसे ही मिलते-जुलते कई विकल्प दिखेंगे। यदि आप गलत विकल्प में अपनी विवरणी डालते हैैं तो यकीनन ठगी के शिकार बन जाएंगे। साथ ही आपके मोबाइल के मैसेज बाक्स में भी इस फेस्टिवल सीजन पर कई अनजान नंबर से मैसेज आ सकते हैैं। काल कर भी लुभावने आफर का प्रलोभन मिलेगा। जैसे-जैसे आप उनके निर्देशों को फालो करते जाएंगे, आपकी डिटेल उन तक पहुंचती जाएगी। ऐसे में आप अपनी रकम गंवा सकते हैं।

इसलिए अपना तरीका बदल रहे शातिर
मोबाइल रिचार्ज के जरिए एक मोबाइल कंपनी से फ्राड शुरू किया था। धीरे-धीरे साइबर ठगी का नया तरीका ईजाद होता गया। इसके बाद बैंक प्रबंधक बनकर एकाउंट अपडेट, एटीएम क्लोनिंग, यूपीआई के जरिए ठगी, मूवी क्विक साफ्टवेयर, पेटीएम समेत अन्य मनी ट्रांजेक्शन एप के जरिये साइबर ठगी की जाती रही। कोरोना काल में कोविड एप के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया। अब जैसे फेस्टिव सीजन आया तब साइबर अपराधी फेस्टिव आफर के नाम पर लोगों को ठगने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed