फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shop on the sidewalk, the lives of pedestrians in trouble

फुटपाथों पर सजी दुकानें, कहां चले राहगीर

Thu, 07 Oct 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Shop on the sidewalk, the lives of pedestrians in trouble
शहर की हर सड़क के किनारे बने फुटपाथों पर ठेली और खोखे वालों ने कब्जा कर लिया है। दुकानदार अपना सामान सजाए बैठे रहते हैं। यहां खरीदारी करने वाले लोग पने दोपहिया वाहन को सड़क पर पार्क कर देते हैं। पैदल चलने वालों को बीच सड़क पर ही किसी तरह से बचते हुए चलना पड़ता है। ऐसे में हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। पुलिस प्रशासन और नगर निगम इस समस्या के प्रति आंखें मूंदे बैठा है।
विज्ञापन

नगर के मुख्य चौराहा के आसपास दुकानदार व फुटकर विक्रेताओं की ओर से फुटपाथ पर अवैध कब्जा करने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। इस कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रानीपुर मोड़, चंद्राचार्य चौक, आर्यनगर चौक, देवपुरा चौक, शिवमूर्ति चौक, ललतारौ पुल, चौक बाजार कनखल को जाने वाली सड़क की पटरियों पर टैक्सी स्टैंड का कब्जा है। वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। रही सही कसर स्थानीय दुकानदार व ठेले वाले पूरा कर देते हैं। ऐसे में पूरे दिन इन सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। मुख्य बाजार में सड़क के दोनों किनारों पर अवैध कब्जा है। पैदल चलने वाले लोगों को सकुशल निकलने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी पटरी पर से अवैध कब्जों को हटवाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों की सुस्ती पड़ रही भारी
शहरवासियों का मानना है कि अधिकारियों की सुस्ती के चलते लगातार फुटपाथों पर कब्जा हो रहा है। सड़क किनारे की पटरियां से अतिक्रमण हटाया जाए। इससे लोग आसानी से आवागमन कर सकें, लेकिन अधिकारियों के सुस्त कार्य प्रणाली के चलते पटरियों पर निजी वाहन, दुकानदार एवं फुटकर विक्रेताओं का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed