फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shah Washi court sentenced on Ganga

गंगा तट पर सजा वशण शाह दरबार

Thu, 14 Jul 2016 12:10 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 14 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। उल्हासनगर महाराष्ट्र में स्थित सिंधी समाज की प्रमुख गद्दी वशण शाह दरबार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक समारोह झूलन जी मौज के अंतर्गत बुधवार की रात हरिद्वार में गंगा किनारे वीआईपी घाट पर आध्यात्मिक दरबार सजाया गया।

विज्ञापन

देर रात तक चली भजन संध्या में देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने सांई परमानंद साहिब से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालु प्रिंस कालीराम साहिब के भजनों पर देर रात तक झूमते रहे। सिंधी समाज के कई धर्म गुरु भी इस दौरान मौजूद रहे। हर साल की तरह  वशण शाह दरबार की ओर से हरिद्वार में मनाया जाने वाला उत्सव झूलन दी मौज बुधवार की रात शुरू हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए धर्मगुरु सांई परमानंद साहिब ने लोगों को मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने सभी से सत्मार्ग पर चलने और मानवता को बढ़ावा देने के लिए काम करने का आह्वान किया। आयोजन में भाग लेने के लिए यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली से अनेक श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। कानपुर से आए श्रद्घालु अमित खत्री और गौरव बजाज ने बताया कि दो दिन के आयोजन में भगवान झूलेलाल के प्रतीक स्वरूप जिसे बहराणा साहिब के नाम से जाना जाता है, कि पालकी निकाली जाती है। बृहस्पतिवार को यह पालकी शिवमूर्ति से हरकी पैड़ी तक निकाली जाएगी। इस दौरान विजय खत्री, भरत मेघानी, सचिन पटोदी, महेंद्र पगनानी, रवि बदलानी, घनश्याम छावड़ा, अमर लुंड, शंकर शेरी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed