{"_id":"6b003d5273d24fc55405ffa0","slug":"sewer-line-project-to-be-laid-in-wards-59-and-60-at-a-cost-of-rs-80-crore-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-156875-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वार्ड 59 व 60 में 80 करोड़ से बिछेगी सीवर लाइन परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वार्ड 59 व 60 में 80 करोड़ से बिछेगी सीवर लाइन परियोजना
Fri, 20 Nov 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
विधायक चौहान ने किया 35 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन का शुभारंभ
कहा, निगम के दो वार्ड की अनेक कॉलोनियों की आबादी को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। बीएचईएल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केएफडब्ल्यू पोषित परियोजना से करीब 80 करोड़ की सीवर परियोजना से वार्ड 59 और वार्ड 60 लाइन बिछेगी। लगभग 35 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान ने किया। कहा कि निगम के दो वार्ड की अनेक कॉलोनियों की आबादी को सीवर लाइन का लाभ मिलेगा।
परियोजना से नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र के संपूर्ण वार्ड संख्या 59 और वार्ड संख्या 60 के क्षेत्र ट्रांसपोर्ट नगर, सीतापुर, जानकी विहार, रवि विहार, हरिलोक फेस-2, नया गांव, नाहर सिंह एन्क्लेव, ब्रह्म सिंह एन्क्लेव, ब्रज सिंह-भूप सिंह एन्क्लेव, जगदीश कॉलोनी, योरावर एन्क्लेव, गणेश विहार फेस-1 और फेस-2, राजलोक विहार, राधा एन्क्लेव की सीवर की समस्या दूर हो जाएगी।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही उन्होंने परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिए थे। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप वर्ष 2015 में योजना की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी गई। वर्ष 2017 में प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने के बाद परियोजना पर तेजी से कार्य हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल परियोजना की प्रगति एवं तकनीकी पहलुओं को आगे बढ़ाने के लिए जर्मनी भी गया था। निरंतर प्रयासों और केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से केएफडब्ल्यू पोषित परियोजना के पैकेज-3 से रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए यह महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत हो पाया है।
इस मौके पर गंगा अनुरक्षण इकाई की अधिशासी अभियंता मीनाक्षी मित्तल, पार्षद विनीत चौहान, संदीप शर्मा, देवेश वर्मा, धीरेंद्र प्रधान, लैविश चौहान, नीति शर्मा मौजूद रहे।