फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sewer dirt raging student

सीवर की गंदगी पर भड़के छात्र

Tue, 04 Oct 2016 11:47 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 04 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sewer dirt raging student
छात्रों का गुस्सा फूटा - फोटो : अमर उजाला

एसएमजेएन पीजी कॉलेज के खेल मैदान में महीनों से सीवर का पानी भरा होने पर आखिरकार छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। भड़के छात्र संघ पदाधिकारियों और छात्र नेताओं ने कॉलेज बंद कराते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर मेयर मनोज गर्ग और एसडीएम सदर मनीष कुमार सिंह कालेज पहुंचे।

विज्ञापन

समस्या सुनने के बाद समाधान के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराने पर मेयर और एसडीएम के बीच जमकर नोक झोंक हुई। हंगामा शांत होने पर छात्रों को समाधान के लिए मंगलवार तक का समय दिया गया। छात्रों ने समाधान न होने पर बुधवार से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शहर के सबसे बड़े महाविद्यालय के खेल मैदान में करीब महीने भर से सीवर का गंदा पानी भरा पड़ा है जिससे छात्रों पर संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। अफसोस की बात यह है कि न कॉलेज प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लिया और न किसी सरकारी विभाग ने गंदे पानी की निकासी के लिए दिलचस्पी दिखाई। हालांकि कॉलेज के शिक्षक और छात्रों ने व्यक्तिगत रूप से इसकी जानकारी अधिकारियों तक पहुंचा दी थी। इसके बावजूद कॉलेज का खेल मैदान गंदा तालाब बना रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को आखिरकार छात्रों के सब्र का बांध टूट गया। छात्र संघ अध्यक्ष नवजोत सिंह वालिया और महासचिव दीपक कुमार की अगुवाई में एकजुट हुए छात्रों ने कॉलेज बंद कराते हुए गेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। छात्रों ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी और कॉलेज के पास ही स्थित मेयर आवास पर पहुंचे। मेयर मनोज गर्ग घर पर मौजूद न होने पर छात्र टिबड़ी रोड पर कैंप कार्यालय भी गए। यहां भी छात्रों की मेयर से मुलाकात नहीं हो पाई और वह कॉलेज लौट आए। इसके कुछ देर बाद मेयर मनोज गर्ग और फिर एसडीएम मनीष कुमार छात्रों के बीच पहुंचे। मेयर मनोज गर्ग ने गंदा पानी निकलवाने के लिए कहा तो एसडीएम का कहना था कि यह आपका यानि नगर निगम का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर दोनों में नोंक झोंक हो गई। जैसे तैसे मामला शांत होने पर मेयर और एसडीएम ने छात्रों को मंगलवार तक गंदा पानी निकलवा कर सीवर लाइन की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया। छात्रों ने चेतावनी दी कि मंगलवार तक काम नहीं हुआ तो कॉलेज बंद कराते हुए छात्र सडक़ों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।

एक तरफ सीवर, दूसरी तरफ कूड़ा
स्कूल कॉलेज को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, मगर शहर के सबसे बड़े कॉलेज का दुर्भाग्य यह है कि इसका खेल मैदान जहां सीवर की गंदगी से भरा पड़ा है, तो राजीव नगर बस्ती का कूड़ा कचरा भी कालेज की बाउंड्री के अंदर डाला जा रहा है। प्रबंधन के ढुलमुल रवैय के चलते अवैध कॉलोनी के लोग कॉलेज पर भारी हैं। सख्ती से रोक न लगने के कारण गंदगी से बीमारियों का डर भी बना हुआ है। हाल यह है कि छात्रों ने मंगलवार को खुद ही मोर्चा संभाला। इक्का दुक्का शिक्षक के अलावा प्रबंधन की ओर से कोई छात्रों के साथ खड़ा तक नहीं हुआ।


कॉलेज में बंद कराएंगे शिक्षण कार्य
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सवाल उठाया कि एक तरफ तो कॉलेज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरह कॉलेज गंदगी का घर बना हुआ है। छात्र संघ अध्यक्ष नवजोत वालिया ने कहा कि खेल मैदान में गंदगी के कारण छात्र छात्राएं खेल में भी अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पा रहे हैं। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश व अमन शर्मा ने कहा कि सफाई नहीं हुई तो कॉलेज में शिक्षण कार्य बंद कराया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में करण वर्मा, आयुष पाराशर, करण शर्मा, तरुण अरोड़ा, अशोक धीमान, हिमानी बिष्ट, अंजली शर्मा, मानवी, दिव्यांश, प्रबल प्रताप, श्रेय शास्त्री, राधेश्याम, कार्तिक गुप्ता, मधुसूदन, तृप्ति, पंकज, दक्ष, शगुन, आदित्य, मधुर, वैभव, मानसी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed