फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Seven and a half lakh fine on different firms

मैदा, क्रीम, पनीर के सैंपल फेल, एक लाख का जुर्माना

Fri, 03 Jun 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Seven and a half lakh fine on different firms
अपर जिलाधिकारी कोर्ट ने खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने पर अलग-अलग फर्मों पर सवा सात लाख का जुर्माना लगाया है। एडीएम की कोर्ट से जुर्माने की यह कार्रवाई विशाल मेगा मार्ट समेत सात फर्मों पर मात्र दो महीने की सुनवाई में की गई है।
विज्ञापन

शहर के क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने बताया कि 12 मार्च 2021 में रानीपुर मोड़ स्थित विशाल मेगा मार्ट से मैदा के सैंपल के लिए गए थे। ये सैंपल जांच में फेल पाए थे। इसके अलावा छह अप्रैल 2021 को शहर से गुजर रही एक वैन से क्रीम और पनीर के सैंपल लिए गए थे। तीनों सैंपल जांच में फेल पाए जाने पर मार्च 2022 को अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) बीएस बुदियाल की कोर्ट में वाद दायर किया गया था। जिसमें कोर्ट की ओर से रानीपुर मोड़ के निकट स्थित विशाल मेगा मार्ट को चलाने वाली फर्म एयर प्लाजा रिटेल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

विशाल मेगा मार्ट के डिस्ट्रीब्यूटर वाजीपुर गुड़गांव हरियाणा पर 50 हजार, विशाल मेगा मार्ट की मार्केटिंग कंपनी उद्योग विहार गुड़गांव हरियाणा और सांवरिया इंडस्ट्रीज सैंडल हरदोई उत्तर प्रदेश पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, क्रीम और पनीर का सैंपल फेल होने पर नकुल कुमार रतनपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पर 50 हजार, मंगत सिंह स्वरूप नगर पश्चिमी दिल्ली पर दो लाख और परफेक्ट मिल्क प्रोडेक्ट प्राइवेट लिमिटेड मेरठ रोड मुरादाबाद उत्तर प्रदेश पर दो लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed