फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Senior BJP worker is the foundation of the party: Kaushik

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की नींव : कौशिक

Thu, 15 Jun 2023 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Senior BJP worker is the foundation of the party: Kaushik

विज्ञापन
महा जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक मदन कौशिक की ओर से पटका पहनाकर कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की नींव हैं। भाजपा अपने हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है। वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की शक्ति है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। आज भी जनसंघ के समय के जो वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद हैं, उनके संस्मरण सुनने के बाद उनके प्रति श्रद्धा का भाव प्रकट होता है। कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र तिवारी ने कहा भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें वरिष्ठों का सम्मान किया जाता है। कार्यक्रम के सह संयोजक और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि अंत्योदय का विचार लेकर 1952 से लेकर अब तक यह पार्टी चल रही है। इस अवसर पर हरिद्वार में जनसंघ के समय के दिवंगत नेता स्वर्गीय राममूर्ति वीर, स्वर्गीय कृष्णमूर्ति भट्ट, स्वर्गीय वैद्य पदम चंद गुप्ता स्वर्गीय वैद्य रघुवीर सिंह बेदी को भी याद किया गया।




कार्यक्रम में 90 वर्ष की आयु के जन संघ के स्वयंसेवक और पार्टी कार्यकर्ता रेवत लाल अरोड़ा सहित 153 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिनमें पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश भाटिया, सुरेश अग्रवाल, महेश गौड़, गंगाचरण चंदेरिया, कृष्ण कुमार, प्रमोद शर्मा, कुसुम गांधी आदि प्रमुख रहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, हीरा सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, सिद्धार्थ कौशिक, धीरेंद्र गुप्ता, प्रदीप मेहता, कामिनी सड़ाना, कमला जोशी, विक्की आडवाणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed