{"_id":"57a0e9834f1c1b56152ba0ed","slug":"seal-has-two-hotels-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में दो होटल किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में दो होटल किए सील
ब्यूरो अमर उजाला हरिद्वार
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार गंगा की स्वच्छता और अविरलता को लेकर एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने यहां दो होटल सील कर दिए। होटल संचालकों पर एनजीटी के मानकों का पालन नहीं करने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी नहीं लेने का आरोप है। मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद होने से विरोध का कोई असर नहीं हुआ।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकुर कंसल और नगर मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह की अगुवाई में टीम ने सबसे पहले दूधाधारी चौक स्थित होटल चोटीवाला को सील किया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने होटल स्वामी के मौके पर नहीं होने का हवाला देते हुए समय देने की अपील की, लेकिन टीम के सदस्यों ने इसे अनसुना कर दिया। बाद में टीम ने शिवमूर्ति चौक स्थित होटल शिवमूर्ति को भी सील कर दिया।
विज्ञापन
अंकुर कंसल ने बताया कि दोनों होटलों संचालकों ने नोटिस मिलने के बाद भी मानक पूरे नहीं किए। गौरतलब है कि हरिद्वार के पांच होटलों को एनजीटी के मानक पूरे नहीं करने का दोषी पाते हुए नोटिस दिया था। होटल बोर्ड के खिलाफ कोर्ट चले गए थे। इनमें से दो होटल संचालकों को कोर्ट से राहत नहीं मिली थी। कोर्ट ने जिला प्रशासन को एनजीटी के आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए थे। कार्रवाई के दौरान विरोध की संभावना को देखते हुए तहसीलदार दिनेश मोहन उनियाल और नगर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया पुलिस टीम सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते ही काटा था कनेक्शन
गंगा को मैली करने के आरोप में सील किए गए होटल शिवमूर्ति का पिछले सप्ताह ही पेयजल कनेक्शन काट दिया था। चोटीवाला होटल सहित कई अन्य होटलों को नोटिस जारी किया गया था। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार सेमवाल ने कहा कि डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की थी।
अधिकारियों ने नहीं दिखाई संवेदनशीलता
होटल चोटीवाला की मालकिन कुसुम शर्मा की तबियत इन दिनों ज्यादा खराब है और वह जौलीग्रांट में उपचाराधीन हैं । उनके स्वास्थ्य का हवाला देते हुए दीपक गोस्वामी के नेतृत्व में व्यापारियों ने टीम से कुछ और समय की मांग की। बावजूद इसके टीम ने न्यायिक प्रक्रिया का हवाला देते हुए समय देने में असमर्थता जताई।
अब छोटे होटलों पर होगी कार्रवाई
डां. अंकुर कंसल ने बताया कि अभी तक बड़े होटलां पर कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद छोटे होटलों पर भी कार्रवाई की जाएगी।