फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Scuffle between two sides on road construction

अधूरी सड़क के निर्माण पर नहीं शुरू होने दिया काम

Wed, 15 Dec 2021 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Scuffle between two sides on road construction
जगजीतपुर का गणपति धाम फेज-2 कॉलोनी में हंगामे के दौरान मौजूद महिलाएं । - फोटो : HARIDWAR
राजा गार्डन गणपति धाम फेस टू में अधूरी सड़क निर्माण से आक्रोशित महिलाओं ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। वहीं, सड़क बनाने का समर्थन कर रहे दूसरे पक्ष की महिलाओं और विरोधी पक्ष में तनातनी भी हो गई। पूरी सड़क बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

बुधवार को जब सड़क बनाने के लिए मजदूर कालोनी में पहुंचे तो सुधा वर्मा, प्रमिला, गायत्री, रूपा, लवली, शशी, अंकिता, प्रिया पाल आदि मौके पहुंच गईं। उन्होंने श्रमिकों से सड़क की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया गया कि विधायक की ओर से दो सौ मीटर सड़क बनाने के लिए कहा गया है। इससे महिलाओं का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि सड़क आठ सौ मीटर है। अधूरी सड़क बनाने का क्या फायदा। वहीं, कालोनी का दूसरा पक्ष सड़क बनाने की मांग करने लगा। इससे दोनों पक्ष के लोगों में तनातनी और धक्का-मुक्की हो गई। इस कारण सड़क निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो सका। कॉलोनी की महिलाओं का आरोप है कि विधायक आकर उनकी बात भी नहीं सुन रही हैं। न ही उनसे बात कर रही हैं। ै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed