फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Schools will open from today, ban on bringing lunch boxes

लंच बॉक्स लाना नहीं, स्कूल में पानी मिलेगा नहीं

Sun, 01 Aug 2021 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Schools will open from today, ban on bringing lunch boxes
हरिद्वार। आज से कक्षा नौ से बारह तक के स्कूल खुल जाएंगे और पहले की तरह ऑफलाइन पढ़ाई होगी। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्कूलों की तरफ से तैयारियां की गई और छात्रों के लिए कई दिशा निर्देश जारी हुए हैं। छात्रों को लंच बॉक्स लाने की अनुमति नहीं होगी और स्कूल परिसर के सार्वजनिक नल से भी पानी नहीं पी सकेंगे। रविवार को अधिकांश स्कूलों में साफ सफाई के साथ सैनिटाइज करने का काम होता रहा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते 22 अप्रैल से स्कूलों को बंद कर दिया गया था। तब से स्कूलों में शिक्षण कार्य ऑनलाइन हो रहा था। प्रदेश सरकार ने दो अगस्त से कक्षा छह से 12 तक स्कूल खोलने की अनुमति दी थी। बाद में निर्णय को बदलते हुए दो अगस्त से केवल नौ से 12 तक के विद्यालयों को खोलने का फैसला लिया गया। छह से आठ तक के स्कूल 16 अगस्त से खुलेंगे। स्कूलों में कोरोना संक्रमण नहीं फैले इसके लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बच्चों को किसी तरह के खाद्य पदार्थ लाने की अनुमति नहीं होगी। पीने के लिए पानी घर से लाने को कहा गया है। बिना मास्क के स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि किसी बच्चे पर मास्क नहीं होगा, उसे स्कूल प्रबंधन की ओर से मास्क देने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों के गेट पर सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भी प्रवेश करने के निर्देश दिए गए हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की प्रधानाचार्य पूनम राणा और भल्ला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी गौनियाल ने बताया कि सरकारी गाइडलाइन का पालन कराते हुए स्कूलों को खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

--------------------
चार घंटे चलेगी पढ़ाई, नहीं होगा इंटरवल
कोरोना संक्रमण के चलते विद्यालयों में लगातार चार घंटे तक शिक्षण कार्य चलेगा। बीच में इंटरवल नहीं होगा। शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए ऐसा किया गया है। अध्यापकों को भी सवा घंटा पहले पौने आठ बजे आना होगा, जबकि बच्चों को नौ बजे बुलाया गया है। नौ से एक बजे तक विद्यालयों में शिक्षण कार्य चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पांच तक देना होगा सहमति पत्र
आज सोमवार से बच्चे सीधे स्कूल में आ सकते हैं। आज अभिभावकों के सहमति पत्र जमा कराने जरूरी नहीं होंगे, लेकिन पांच अगस्त तक अभिभावकों को बच्चों को स्कूल का सहमति पत्र जमा कराना होगा। बच्चों को स्कूल में आने के लिए कोई बाध्यता नहीं रहेगा। वह चाहें तो स्कूल में आएं और चाहे न आएं।
--------------
शनिवार को भी बंद रहेंगे स्कूल
फिलहाल स्कूल रविवार के अलावा शनिवार को भी बंद रहेंगे। शनिवार को केवल शिक्षक ही स्कूल आएंगे और शिक्षण कार्य ऑनलाइन होगा। शनिवार को ही स्कूल की कक्षाओं और परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा।

-----------
सोमवार से खोले जा रहे स्कूलों में एसओपी का पालन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। बच्चों का स्वास्थ्य प्रथम है, इसलिए गाइडलाइन का उल्लंघन करने की किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- डॉ. आनंद भारद्वाज, मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed