फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Schools will be open on Monday and Tuesday

सोमवार और मंगल को खुले रहेंगे स्कूल

Sat, 01 Jan 2022 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Schools will be open on Monday and Tuesday
किशोर-किशोरियों का टीकाकरण के लिए रविवार से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। वहीं, टीकाकरण के लिए सोमवार और मंगलवार को कक्षा छह से 12 तक के सभी स्कूल भी खोलने के आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद तीन जनवरी से शुरू होने वाले 15 से 18 साल तक आयु के किशोर-किशोरियों को टीकाकरण करने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके क्रम में एक जनवरी से 15 जनवरी तक समस्त स्कूलों में घोषित किए गए शीतकालीन अवकाश में से भी तीन और चार जनवरी की छुट्टी रद्द कर दी गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विद्या शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि तीन और चार जनवरी को कक्षा छह से 12 तक के सरकारी, गैर सरकारी, अशासकीय, निजी और मान्यता प्राप्त सभी स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे। हालांकि, इस दिन स्कूलों में शैक्षणिक कार्य नहीं होगा। पर स्कूलों में किशोर-किशोरियों को टीकाकरण के लिए समस्त स्टाफ मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए आने वाली टीम का सहयोग कर किशोर-किशोरियों को टीके लगवाए जाएंगे। उन्होंने आदेशों का पालन कराने के लिए समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, टीकाकरण करने के लिए रविवार से ऑनलाइन पंजीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। टीकाकरण की नोडल अधिकारी डॉ. कोमल सिंह ने बताया कि स्कूलों की ओर से रविवार को लाभार्थियों का डाटा देना शुरू किया जाएगा। जिसके आधार पर पंजीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। वैसे टीकाकरण साइट पर किशोर-किशोरियों का पंजीकरण करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां रविवार को पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद सोमवार से तेजी के साथ टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed