फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   SBI employees staged a protest over their demands.

Haridwar News: मांगों के लिए एसबीआई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 15 May 2026 04:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
SBI employees staged a protest over their demands.
हरिद्वार। अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ (एआईएसबीआईएसएफ) ने अपनी लंबित मांगों के लिए भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय-5 भेल सेक्टर-1 हरिद्वार के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें आने वाली 25 और 26 मई 2026 को होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान भी किया गया।
विज्ञापन




इस अवसर पर संघ क्षेत्रीय सचिव जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने अपनी 16 सूत्रीय लंबित मांगों के लिए जोरदार नारे लगाए। इनमें संदेश वाहकों, बैंक गार्ड की नियुक्ति, एनपीएस कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर चुनने का विकल्प, पेंशन विसंगतियों को दूर करना, आउटसोर्सिंग पर रोक, 2009 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए इंटर सर्किल ट्रांसफर को दोबारा शुरू करना, कॅरिअर प्रोग्रेशन स्कीम की समीक्षा, क्रॉस सेलिंग प्रक्रिया में गलत तरीके से उत्पाद बेचने (मिस सेलिंग) पर रोक और बोर्ड में कर्मचारी निदेशक की नियुक्ति की मांगें समाहित हैं। कहा कि आगामी दिनों में सोशल मीडिया अभियान, कैंडल मार्च अभियान चलाया जाएगा, जो अंतत: 25 और 26 मई को पूर्ण हड़ताल में परिवर्तित होगा। इस मौके पर संगठन सचिव रीना कटियार, अभिषेक वालिया, मीनू सैनी, प्रतिमा, नीता सिंह, नीता गौतम, कविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed