फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Santosh Sharma will see the world even after death

Haridwar News: मरने के बाद भी दुनिया देखेंगी संतोष शर्मा

Sun, 05 Feb 2023 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Santosh Sharma will see the world even after death
I
विज्ञापन

II
I
Iमुस्कान फाउंडेशन दो नेत्रहीनों के जीवन का दूर करेगा अंधेरा
I
I
I
I
I
Iयदि किसी नेत्रहीन के जीवन का अंधकार दूर हो जाए तो इससे अधिक पुण्य का कार्य कुछ नहीं हो सकता। इसी को ध्यान में रखते हुए शिवालिक नगर निवासी संतोष शर्मा के परिजनों ने उनके मरणोपरांत उनकी आंखें दान कर दीं। नेत्र बैंक हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट से आई चिकित्सकों की टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया को पूर्ण कराया।
I
I
I
Iपरिजनों के अनुसार, वर्ष 2014 में संतोष के पति का भी मरने के बाद नेत्रदान किया गया था। चार फरवरी को शिवालिक नगर निवासी संतोष के निधन के बाद नेत्रों का दान किया गया। परिजनों के अनुसार, उन्होंने अपने जीवन काल में ही आंखें दान करने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन

I
Iउनका मानना था कि अगर कोई व्यक्ति मरने के बाद अपनी आंखें दान कर किसी अंधे आदमी के जीवन का अंधेरा दूर करता है, तो इससे बड़ा और पुण्य कार्य कोई नहीं है। इसी के चलते परिजनों ने संतोष के जीवन की इस इच्छा को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iमुस्कान फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा मालिक ने बताया, चार फरवरी को संतोष शर्मा के स्वर्गवास के बाद उनके पुत्र दिव्यांश ने मुस्कान फाउंडेशन की मदद से उनके नेत्रदान कराने की इच्छा को पूर्ण कराकर सराहनीय कार्य किया।
I
Iसंतोष शर्मा के स्वर्गवास के बाद उनके पुत्र दिव्यांश शर्मा ने नेहा मलिक से अपनी माता का नेत्रदान कराने के लिए संपर्क किया तो नेहा ने नेत्र बैंक हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट की चिकित्सक डॉ. नीलम वर्मा को सूचित किया।

I
I
I
Iइसके बाद उनकी टीम में शामिल डॉ. सिमरन, डॉ. अनुज, डॉ. स्नेही आदि ने संतोष शर्मा के आवास पर पहुंचे और नेत्रदान करने की प्रक्रिया पूरी कराई। दिव्यांश ने बताया, वर्ष 2014 में उनके पिता धर्मपाल शर्मा के स्वर्गवास के बाद भी उन्होंने अपने पिता के नेत्रों का दान किया था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed