फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Sant Ravidas gave the message of love'

संत रविदास ने दिया प्रेम का संदेश: अजय दास

Sun, 20 Feb 2022 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
'Sant Ravidas gave the message of love'
संत शिरोमणी रविदास की 645वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूजन करते ग्रामीण। - फोटो : HARIDWAR
संत शिरोमणी रविदास की 645वीं जयंती के उपलक्ष्य में जगजीतपुर स्थित बस्ती में हवन पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए श्रद्धालु भक्तों से संत रविदास के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान करते हुए अजय दास ने कहा कि संत रविदास अपने समय के सबसे महान संत हुए हैं। इसीलिए उन्हें संत शिरोमणि की उपाधि से नवाजा गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत रविदास ने सभी धर्म और जाति के लोगों को प्रेम का पाठ पढ़ाया। समाज को ईश्वर की साधना का मार्ग बताया। सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जन्मोत्सव को पर्व के रूप में मनाते हुए उनकी शिक्षाओं को अपने आचरण व्यवहार में धारण करना चाहिए। आनंद कुमार ने कहा कि समाज को सत्य मार्ग पर चलने का संदेश देने वाले संत शिरोमणि रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर मनजीत, अंकित, नितिन, फुल कुमार, टिंकू, रवि कुमार, रामपाल सिंह, जयपाल सिंह, महेंद्र, पंकज, विनोद, राज करण, संगीत, अमित, फूलसिंह, सुदेश देवी, छोटी देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed